Categories: विदेश

देखते ही देखते मुसलमानों के खून से सन गया आटा, नेतन्याहू की सेना ने क्रूरता की हदें की पार, मंजर देख कांप गए लोग

इजरायल ने गुरुवार को भी मध्य गाजा पर बम बरसाए जिसमे खाने के कतार में खड़े 18 लोगों की मौत हो गई।

Published by Divyanshi Singh

Israel Gaza War:ईरान और इजरायल के सीजफायर के बाद अब इजरायल एक बार फिर गाजा को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गाजा में एक बार इजरायल बम बरसा रहा है। गाजा में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इजरायल ने गुरुवार को भी मध्य गाजा पर बम बरसाए जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की जानकारी गाजा के एक अस्पताल के अधिकारियों ने दी है।हमले के बाद से गाजा में अफरा-तफरी मच गई है। लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे।

आटा ले जा रहे लोगों पर इजराइल ने किया हमला

हमला उस समय किया गया जब लोगों की भीड़ फिलिस्तीनी पुलिस से आटे की बोरी ले रही थी, जिसे राहत सामग्री लूटने वाले गिरोहों से जब्त किया गया था। करीब ढाई महीने तक गाजा में सभी खाद्य सहायता को रोकने के बाद इजराइल ने मई के मध्य से थोड़ी मात्रा में आपूर्ति की अनुमति दी है। सहायता सामग्री ले जा रहे ट्रकों को लूटने वाले हथियारबंद गिरोहों की वजह से संयुक्त राष्ट्र द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण बाधित हुआ है। 

अब तक 50 हजार से ज्यादा मौतें

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा और इजरायल के बीच इस युद्ध में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। वहीं, 1 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायल का दावा है कि उसने हजारों आतंकियों को मार गिराया है।

हमास के हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध

7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हुए हमले के बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई है। हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला कर करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी, जबकि 251 अन्य को बंधक बना लिया। इस घटना के बाद से इजरायल लगातार गाजा पर कहर बरपा रहा है।

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

NEET UG 2026 के लिए आवेदन शुरू, एग्जाम कब होगी? नियम और जरूरी बातें यहां जानें

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस…

February 8, 2026

कौन हैं कर्नल सीमा मिश्रा? 22 साल की सैन्य सेवा के बाद यूपी सैनिक स्कूल की पहली महिला प्रिंसिपल बनीं

Colonel Seema Mishra: सैनिक स्कूल भारतीय सेना के तहत चलाए जाते है. सेना अपने एजुकेशन…

February 8, 2026

ट्रेन का किराया होगा कम! 10 ट्रेनों में सस्ता टिकट, जानिए क्या है रेलवे की प्लानिंग?

Train Ticket: लाखों ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे ने…

February 8, 2026

Income Tax Act के नए ड्राफ्ट नियम जारी! 1 अप्रैल से क्या-क्या बदलेगा?

New Income Tax: भारत सरकार ने इनकम टैक्स रूल्स 2026 का एक ड्राफ्ट पेश किया…

February 8, 2026

ग्रीन टी पीने से हो सकते हैं नुकसान-किसे बचना चाहिए और क्यों?

Green Tea: आजकल ग्रीन टी को हेल्दी का हिस्सा माना जाता है. लोग इसे वजन…

February 8, 2026

MBA Admission Criteria: टॉप MBA कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन, योग्यता से लेकर जानें सबकुछ

MBA Admission Criteria: एमबीए एक ऐसा कोर्स है जो उच्च पद, बेहतर वेतन और नेटवर्क…

February 8, 2026