Categories: विदेश

Epstein files: कौन था जेफ्री एप्स्टीन, क्या है मामला और ट्रंप और मस्क से लेकर कौन-कौन से दिग्गज हैं इसमें शामिल?

Epstein Files full list: हाल ही में एप्स्टीन फाइल को लेकर काफी चर्चा हुई थी और एक बार फिर इसकी चर्चा शुरु हो गई है. अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में जांच से जुड़े कई पुराने डॉक्यूमेंट पब्लिक किए हैं. जिसमें ये पता चलेगा कि सरकार को इसके बारे में कितना पता था-

Published by sanskritij jaipuria

Epstein files: अमेरिका में जेफ्री एप्स्टीन से जुड़ी फाइलों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में जांच से जुड़े कई पुराने डॉक्यूमेंट पब्लिक किए हैं. इन फाइलों का मकसद ये बताना है कि सरकार को एप्स्टीन के अपराधों और उसके संपर्कों के बारे में क्या जानकारी थी.

इन डॉक्यूमेंट में कई जाने-माने और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं. हालांकि, अब तक इनमें से किसी भी व्यक्ति पर अपराध का आरोप साबित नहीं हुआ है.

जेफ्री एप्स्टीन कौन था?

जेफ्री एप्स्टीन अमेरिका का एक अमीर फाइनेंसर था. उस पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के गंभीर आरोप लगे थे. समय के साथ उसने काफी दौलत बनाई और उसके संबंध बड़े कारोबारियों, राजनेताओं और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से जुड़ते चले गए.

साल 2019 में उसे अमेरिका के फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क में नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इससे पहले 2008 में भी वो ऐसे ही मामलों में जेल जा चुका था, लेकिन तब उसे बहुत कम सजा मिली थी. अगस्त 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई, जिसे सरकारी तौर पर आत्महत्या बताया गया.

जेफ्री एप्स्टीन फाइलें क्या हैं

जेफ्री एप्स्टीन फाइलें उन सरकारी डॉक्यूमेंट का संग्रह हैं जो उसके खिलाफ हुई जांच से जुड़े हैं. इनमें पूछताछ के रिकॉर्ड, अदालत से जुड़े कागजात और अन्य सबूत शामिल हैं.

Related Post

इन फाइलों को पब्लिक करने का उद्देश्य ये समझना है कि जांच एजेंसियों को एप्स्टीन के नेटवर्क, उसके सहयोगियों और उसके अपराधों की जानकारी कब और कितनी थी.

फाइलें सामने आने के बाद क्यों बढ़ा विवाद

एप्स्टीन की मौत के बाद से ही लोग ये जानना चाहते थे कि उसके मामलों में किन-किन लोगों की हाथ रहा है. जब ये फाइलें सामने आईं, तो कई बड़े नामों का जिक्र होने के कारण बहस और तेज हो गई. राजनीतिक लेवल पर भी इस मुद्दे ने तूल पकड़ा. कुछ लोगों ने पूरी पारदर्शिता की मांग की, जबकि कई लोगों ने कहा कि सिर्फ नाम आने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता.

एप्स्टीन फाइलों में शामिल मेन नाम

इन डॉक्यूमेंट में कई चर्चित हस्तियों का उल्लेख किया गया है. ये ध्यान रखना जरूरी है कि इनमें से किसी पर भी अब तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है.

 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन
 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
 एप्स्टीन की करीबी सहयोगी घिस्लेन मैक्सवेल
 कारोबारी लेस वेक्सनर
 मशहूर गायक माइकल जैक्सन
 अमेरिकी वकील एलन डरशोविट्ज
 ब्रिटेन की डचेस ऑफ यॉर्क सारा फर्ग्यूसन
 वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन
 फिल्म निर्माता स्टीवन टिश
 लॉस एंजेलिस ओलंपिक समिति से जुड़े केसी वासरमैन
 इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक
 अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक
 अर्थशास्त्री लैरी समर्स
 गूगल की मूल कंपनी से जुड़े सर्गेई ब्रिन
 संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष मिरोस्लाव लाजचाक
 उद्योगपति और समाजसेवी बिल गेट्स
 व्हाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार स्टीव बैनन
 ब्रिटेन के पूर्व राजनयिक पीटर मैंडेलसन
 
  

sanskritij jaipuria

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026