Categories: विदेश

अवैध परमाणु की गतिविधियां पाक के DNA का हिस्सा! Trump की टिप्पणी पर भारत का पाक को दो टूक जवाब

India-Pak News: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा है है कि "गुप्त और अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के इतिहास के हिस्सा हैं.

Published by Heena Khan

Pakistan Nuclear Weapons: भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए इस्लामाबाद की गतिविधियों को “गुप्त नेटवर्कों पर केंद्रित” बताया. नई दिल्ली ने इस हफ़्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर भी ध्यान दिया कि इस्लामाबाद ने परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू कर दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा है है कि “गुप्त और अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के इतिहास के हिस्सा हैं, जो दशकों से तस्करी, निर्यात नियंत्रण उल्लंघन, गुप्त साझेदारियों, ए.क्यू. खान नेटवर्क और आगे प्रसार पर केंद्रित है.

ट्रंप की टिप्पणी पर भारत की प्रतिक्रिया

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि भारत ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान पाकिस्तान के इन रिकॉर्डों की ओर आकर्षित किया है. “इस पृष्ठभूमि में, हमने राष्ट्रपति ट्रंप की पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण संबंधी टिप्पणी पर ध्यान दिया है.” मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने पाकिस्तान को रूस, चीन और उत्तर कोरिया के साथ सक्रिय रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण करने वाले देशों में शामिल किया था. मॉस्को और बीजिंग ने उनके दावों को खारिज कर दिया है.

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: चमकेगा भाग्य, होगा बड़ा धन लाभ, जानें किस राशिवालों को मिलेगी सफलता! मेष से मीन तक आज का राशिफल

Related Post

जानिए पूरा मामला

वहीं हाल ही में ट्रंप ने ये दावा किया कि हम परीक्षण करेंगे क्योंकि वो (रूस और चीन) परीक्षण करते हैं और दूसरे भी परीक्षण करते हैं निश्चित रूप से उत्तर कोरिया परीक्षण कर रहा है, पाकिस्तान परीक्षण कर रहा है. जब साक्षात्कारकर्ता ने ट्रंप के दावों का खंडन किया, तो राष्ट्रपति ने ज़ोर देकर कहा कि ये देश बिना किसी को बताए परीक्षण जारी रखे हुए हैं.

ट्रंप ने सीबीएस से कहा, “ज़रूरी नहीं कि आपको पता हो कि वे कहाँ परीक्षण कर रहे हैं. वे ज़मीन के नीचे परीक्षण करते हैं, जहाँ लोगों को ठीक से पता ही नहीं होता कि क्या हो रहा है. आपको एक कंपन सा महसूस होता है.” पिछले हफ़्ते, ट्रंप ने अमेरिकी सेना को परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू करने का निर्देश दिया था, क्योंकि अन्य देशों, खासकर रूस ने भी हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू कर दिया है.

PM Modi का यूपीवालों को बड़ा तोहफा! एक साथ 4 वनडे भारत एक्सप्रेस की देंगे सौगात, जानिए इसका रूट और टाइमिंग

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026