Categories: विदेश

ट्रंप का ‘टैरिफ बम’: बांग्लादेश सहित 14 देशों पर 25% से 40% तक का नया आयात शुल्क, जानें पूरी लिस्ट

Donald Trum Tariffs: अपने सभी 14 पत्रों में ट्रंप ने प्रतिशोधी टैरिफ लगाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने लिखा, 'यदि आप किसी भी कारण से अपने टैरिफ बढ़ाते हैं, तो आपके द्वारा बढ़ाया गया टैरिफ हमारे द्वारा लगाए गए टैरिफ में जुड़ जाएगा।

Published by Divyanshi Singh

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को 14 देशों पर टैरिफ का ऐलान किया। जिसके बाद से दुनिया भर में हंगामा मच गया। टैरिफ के ऐलान के बाद ट्रंप ने इन सभी 14 देशों को पत्र भेजे। डोनाल्ड ट्रंप ने म्यांमार और लाओस पर सबसे ज्यादा 40 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है। वहीं ट्रंप अपने मित्र मुल्क जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। बताया गया है कि  टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। जापान और  दक्षिण कोरिया को सबसे पहले मिले पत्र जापान और दक्षिण कोरिया को ये पत्र 7 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे के बाद सबसे पहले मिले। ट्रंप ने इन पत्रों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शेयर किया और दोनों देशों से आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की।

Trump ने Tariff का क्या दिया लॉजिक?

जापान और दक्षिण कोरिया अमेरिका के करीबी एशियाई सहयोगी हैं। ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाने का कारण उनके साथ लंबे समय से चले आ रहे व्यापार असंतुलन को बताया। मलेशिया और कजाकिस्तान अमेरिका को इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और औद्योगिक धातु निर्यात करते हैं। उन पर भी 25% टैरिफ लगाया गया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि दिन के दौरान और पत्र भेजे जाएंगे। कुछ मिनट बाद ट्रंप ने मलेशिया, कजाकिस्तान, म्यांमार, लाओस और दक्षिण अफ्रीका को भेजे गए पांच और पत्र साझा किए। इसके बाद ट्यूनीशिया को भी 25% टैरिफ वाला पत्र मिला।

Related Post

किस देश पर कितना Tariff?

  • म्यांमार और लाओस: 40%
  • कंबोडिया: 36%
  • बांग्लादेश और सर्बिया: 35%
  • इंडोनेशिया: 32%
  • बोस्निया और हर्जेगोविना, दक्षिण अफ्रीका: 30%
  • ट्यूनीशिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान: 25%
  • थाईलैंड: 36%

ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित! दुनिया के सबसे खूंखार नेता ने किया बड़ा ऐलान, सुन अमेरिकी भी दंग

भारत को भी मिल सकता है पत्र

अपने सभी 14 पत्रों में ट्रंप ने प्रतिशोधी टैरिफ लगाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने लिखा, ‘यदि आप किसी भी कारण से अपने टैरिफ बढ़ाते हैं, तो आपके द्वारा बढ़ाया गया टैरिफ हमारे द्वारा लगाए गए टैरिफ में जुड़ जाएगा।’व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप अलग-अलग देशों के लिए खास तौर पर व्यापार योजनाएं बना रहे हैं, जो अमेरिकियों के हित में होंगी। करीब 12 और देशों को पत्र मिलेंगे। ये पत्र ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए जाएंगे।’इस बीच खबर है कि भारत को भी आज ट्रंप का टैरिफ पत्र मिल सकता है, हालांकि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिका में हैदराबाद के परिवार के साथ हुआ कुछ ऐसा, अचानक तबाह हो गई दुनिया, मामला जान कांप जाएगी रूह

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026

AI fake profiles: खूबसूरत महिला सैनिक की सच्चाई ने चौंकाया, कभी ट्रंप तो कभी पुतिन के साथ आई नजर

AI fake profiles: सोशल मीडिया पर ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कथित अमेरिकी महिला सैनिक की…

March 21, 2026

कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

PM Modi News: इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर…

March 21, 2026

Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दामदाम

Car Price Hike: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में…

March 21, 2026

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब…

March 21, 2026

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026