Categories: विदेश

मिल गया दलाई लामा का 15वां उत्तराधिकारी? जल्द होने वाला है खुलासा, लेकिन ड्रैगन के साथ हो गया खेला

Dalai Lama: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई की ढलती उम्र के कारण  उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। फिलहाल 14वें दलाई लामा हैं जो 15वें दलाई लामा को अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे।

Published by

Dalai Lama: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई की ढलती उम्र के कारण  उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। फिलहाल 14वें दलाई लामा हैं जो 15वें दलाई लामा को अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे। दलाई लामा चुनने की यह परंपरा करीब 600 सालों से चली आ रही है। 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बयान दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने साफ कर दिया है कि उत्तराधिकारी का चयन तिब्बती बौद्ध परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। इसमें चीन की कोई भूमिका नहीं होगी।

गादेन फोडरंग ट्रस्ट चुनेगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी

दलाई लामा ने उत्तराधिकारी चुनने की जिम्मेदारी गादेन फोडरंग ट्रस्ट को सौंप दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि दलाई लामा संस्था भविष्य में भी जारी रहेगी। अपने आधिकारिक बयान में उन्होंने 2011 में किए गए वादे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर 2011 को एक बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था कि संस्था आगे भी जारी रहनी चाहिए।

दलाई लामा ने अपने ही शब्दों को याद दिलाते हुए कहा, “जब मैं लगभग 90 वर्ष का हो जाऊंगा, तो मैं तिब्बती बौद्ध परंपराओं के उच्च लामाओं, तिब्बती लोगों और तिब्बती बौद्ध धर्म का पालन करने वाले अन्य संबंधित लोगों से परामर्श करूंगा, ताकि इस बात पर विचार किया जा सके कि दलाई लामा की संस्था जारी रहनी चाहिए या नहीं।”

उत्तराधिकारी को लेकर अपने बयान के बाद दलाई लामा ने चीन की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि इसमें चीन की कोई भूमिका नहीं होगी।

Related Post

26000 फीट पर अटक गई थी 191 यात्रियों की जान, लोगों ने लिख डाली अपनी आखिरी वसीयत, फिर अचानक…

तिब्बत के लोगों की अपील के बाद लिया गया फैसला

दलाई लामा ने अपने बयान में कहा, “तिब्बत के लोगों ने मुझे पत्र लिखकर अपील की है कि दलाई लामा की संस्था जारी रहनी चाहिए। आध्यात्मिक परंपराओं के नेताओं, निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्यों, विशेष महासभा की बैठक में भाग लेने वालों और गैर सरकारी संगठनों ने भी पत्र में संस्था को जारी रखने का कारण बताया है।” 

भारत-रूस की दोस्ती से चिढ़े Trump, खुलेआम दे दी ऐसी धमकी, खौल उठा भारतीयों का खून

अब देखना होगा कि दलाई लामा के बाद यह कितना सफल हो पाएगा। और आखिर वो कौन सा शख्स होगा जो दलाई लामा की गद्द्दी को संभालेगा। 

Published by

Recent Posts

Politics: जेडीयू छोड़ केसी त्यागी व बेटे अम्बरीष ने थामा आरएलडी का दामन, यूपी चुनाव से पहले बदले समीकरण

Politics: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा राजनीतिक लाभ मिला…

March 22, 2026

Marma Chikitsa: जानिए क्या हैं मर्मा बिंदु, कैसे काम करती है यह थेरेपी और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Marma Chikitsa: आयुर्वेद की मर्मा चिकित्सा शरीर के 107 ऊर्जा बिंदुओं पर आधारित एक प्राचीन…

March 22, 2026

Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप

Nandigram Ram Temple Statue Damaged: राम की मूर्ति तोड़ने को लेकर नंदीग्राम में हड़कंप मचा…

March 22, 2026

छा गए नरेंद्र मोदी रच दिया इतिहास, सत्ता में पूरे किए इतने दिन, पवन कुमार चामलिंग को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2026 को इतिहास रच दिया है, लगातार तीन कार्यकालों…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026: क्या आप जानते हैं 25 या 26 कब है दुर्गा अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को है. इस दिन मां…

March 22, 2026

Bathroom vs washroom: क्या आप जानते हैं ‘बाथरूम’ और ‘वॉशरूम’ में अंतर?

Washroom-Bathroom Difference: अक्सर कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हम डेली यूज करते हैं, लेकिन…

March 22, 2026