Pakistan Army Video: पाकिस्तान में आसिम मुनीर की सेना के लिए बलूचिस्तान कब्रगाह बनता जा रहा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) वहाँ लगातार पाक सेना पर हमले कर रही है। हालात ऐसे हैं कि पाक सैनिकों के मन में बीएलए का खौफ घर कर गया है। इसी कड़ी में अब एक वीडियो सामने आया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के जवान बीएलए लड़ाकों के सामने युद्ध का मैदान छोड़कर भाग रहे हैं।
पाक सेना का यह वीडियो बलूच नेता मीर यार बलूच ने जारी किया है। इस वीडियो के जारी होने के बाद प्रधानमंत्री शाहबाज और फर्जी फील्ड मार्शल की उपाधि पाने वाले पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर का सिर शर्म से झुक जाएगा।
जंग का मैदान छोड़ भागे पाक सैनिक
बलूच नेता मीर यार बलूच ने अपने एक्स अकाउंट पर भागते हुए पाकिस्तानी सैनिकों का वीडियो शेयर किया है। मीर यार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “पाकिस्तान की कायर सेना बलूचिस्तान में अपनी चौकियाँ छोड़कर भाग रही है। देखिए कैसे बलूचिस्तान के स्वतंत्रता सेनानी युद्ध के मैदान में पाकिस्तान की कब्ज़ाकारी सेना को पीछे धकेल रहे हैं।”
1 महीने के लिए इंटरनेट बंद
बलूचिस्तान में बीएलए के लड़ाके लगातार पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ रहे हैं। हर दिन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। इसी डर से पाकिस्तानी सरकार ने पूरे बलूचिस्तान में एक महीने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। बलूच नेता ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि दुश्मन ने पूरे देश में एक महीने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

