Categories: विदेश

ट्रंप भारत के साथ करने जा रहे हैं अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील ? खुद किया खुलासा, पाकिस्तान में पसरा मातम

अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और अमेरिका के बीच बहुत बड़े व्यापार सौदे का संकेत दिया है।

Published by Divyanshi Singh

India-US Trade: क्या भारत और अमेरिका के बीच कोई बहुत बड़ा व्यापार सौदा होने जा रहा है ? इस बात की चर्चा तब शुरू हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिग ब्यूटीफुल कार्यक्रम में बोलते हुए भारत और अमेरिका के बीच बहुत बड़ी ट्रेड डील की बात की।अमेरिकी राष्ट्रपति के इस संकेत के बाद से हर तरफ भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की बात की जा रही है।

ट्रंप ने क्या है ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक समझौता किया है। चीन के साथ डील होने की बात कहने के बाद ट्रंप ने संकेत दिया कि जल्द ही भारत के साथ एक “बहुत बड़ी” डील होगी।

ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, हर कोई डील करना चाहता है और उसका हिस्सा बनना चाहता है। हमने कल ही चीन के साथ डील की है। हम कुछ बड़ी डील कर रहे हैं। इसके बाद हम शायद भारत के साथ भी कोई डील कर रहे हैं। इस डील के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा, हम भारत के साथ बहुत बड़ी डील कर रहे हैं।

चीन को लेकर क्या कहा ?

इसके साथ ही ट्रंप ने आगे कहा, किसी दूसरे देश के साथ कोई डील नहीं की जाएगी। हम हर किसी के साथ डील नहीं करने जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, लेकिन हम कुछ बेहतरीन डील कर रहे हैं। भारत के साथ हमारा एक सौदा होने वाला है। यह बहुत बड़ा सौदा है। जहां हम भारत के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं, वहीं चीन सौदे में हम चीन के लिए दरवाजे खोलने की शुरुआत कर रहे हैं।

Related Post

हालांकि, ट्रंप ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि वह चीन के साथ क्या सौदा करने जा रहे हैं। यह सौदा किस बारे में हुआ है। बाद में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह समझौता चीन से अमेरिका तक दुर्लभ पृथ्वी की शिपमेंट में तेजी लाने पर केंद्रित है।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार सौदा

इस महीने की शुरुआत में, यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम में बोलते हुए, अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार सौदा जल्द ही अंतिम रूप ले सकता है। उन्होंने कहा था, मुझे लगता है कि हम इसके बहुत करीब पहुंच गए हैं और आपको आने वाले भविष्य में अमेरिका और भारत के बीच समझौते की उम्मीद करनी चाहिए।

जंग में सबको फंसा ट्रंप ने चीन के साथ मिलकर कर दिया खेला, डील सुन पुतिन भी रह गए दंग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026