Categories: विदेश

2025 Plane Crash Deaths: हवाई यात्रा में हर दिन मारे गये 2 लोग, दुनिया भर में विमानों के लिए काल बनकर आया 2025, आंकड़े कर देंगे हैरान

Deadliest aviation year 2025: हवाई यात्रा में पिछले 7 महीनों में 499 लोगों की जान जा चुकी है। यानी औसतन हर दिन 2 से ज़्यादा लोग हवाई यात्रा में अपनी जान गँवा रहे हैं। गुरुवार को रूस में एक और बड़ा हादसा हुआ जब अंगारा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें 49 यात्री सवार थे, सभी के मारे जाने की आशंका है।

Published by

2025 Plane Crash Deaths: हवाई यात्रा में पिछले 7 महीनों में 499 लोगों की जान जा चुकी है। यानी औसतन हर दिन 2 से ज़्यादा लोग हवाई यात्रा में अपनी जान गँवा रहे हैं। गुरुवार को रूस में एक और बड़ा हादसा हुआ जब अंगारा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें 49 यात्री सवार थे, सभी के मारे जाने की आशंका है। भारत से लेकर रूस और ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक, हर देश में हवाई दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ सालों में यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, इनमें कई गंभीर दुर्घटनाएँ भी हुई हैं। 

IATA यानी इंटरनेशनल एयर ट्रैफिक एसोसिएशन के अनुसार, 2021 से इस साल 24 जुलाई तक विमान दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या 1099 है, जिनमें से 499 लोगों ने इसी साल अपनी जान गँवाई है। यह इसलिए भी डरावना है क्योंकि अगर पिछले साल की बात करें तो 12 महीनों में 244 लोगों की जान गई थी, लेकिन इस साल अब तक सिर्फ़ 7 महीनों में ही मरने वालों की संख्या दोगुनी से भी ज़्यादा होकर लगभग 500 तक पहुँच गई है।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना सबसे बड़ी दुर्घटना थी

2025 की सबसे बड़ी दुर्घटना अहमदाबाद में हुई, जहाँ उड़ान भरते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना 12 जून को हुई थी। यह उड़ान अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, जिसमें 240 लोग सवार थे, इस दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा। इसके अलावा, जिस इमारत से विमान टकराया, वहाँ भी बड़ी संख्या में मौतें हुईं। इस दुर्घटना में कुल 260 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मृतकों के शवों के केवल अवशेष ही बचे थे, जिन्हें डीएनए परीक्षण के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया।

इस साल दुनिया भेर में घटी दुर्घटनाएँ

  • साल की शुरुआत में, वाशिंगटन के पास अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान अमेरिकी सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया था। 29 जनवरी को हुए इस हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें हेलीकॉप्टर के तीन क्रू मेंबर भी शामिल थे।
  • उसी दिन, अफ्रीकी देश सूडान में 21 लोगों को ले जा रहा एक चार्टर विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई।
  • 30 जनवरी को अमेरिका में एक और दुर्घटना हुई, जहाँ फिलाडेल्फिया में एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई।
  • 7 फरवरी को, बेरिंग एयर का एक विमान अलास्का में लापता हो गया। विमान में 10 लोग सवार थे। सभी की मृत्यु हो गई। विमान का मलबा बाद में मिला।
  • होंडुरास में समुद्र में एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान रनवे से फिसल गया। दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें चालक दल सहित कुल 18 लोग सवार थे। इस विमान का मलबा समुद्र में लगभग 1 किमी अंदर पाया गया।
  • 10 अप्रैल को, अमेरिका के न्यू जर्सी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हडसन नदी में गिर गया। दुर्घटना में 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई।
  • इसी साल 3 मई को सूडान की आर्मी ने न्याला शहर में एक मालवाहक बोइंग 737-290C को मार गिराया। इस दुर्घटना में 20 लोग मारे गए।
  • 22 मई को, अमेरिका के सैन डिएगो में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 6 लोग मारे गए। 13 जुलाई को, ब्रिटेन के एसेक्स स्थित एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 4 लोग मारे गए।
  • 21 जुलाई को, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में वायु सेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एक कॉलेज परिसर की इमारत से टकरा गया, जिसमें 29 लोग मारे गए।

India-China News: कहीं पर बना रहा डैम, तो कहीं पर सैन्य अड्डा…भारत को लेकर चीन की नई चाल, अब क्या करेंगे PM Modi?

David Corridor Plan: मीडिस ईस्ट के नक्शे पर होगा बड़ा बदलाव, इस देश के चार टुकड़े करने वाला है इजरायल! क्या है Netanyahu का ‘डेविड…

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026