Categories: वायरल

भाई बना जल्लाद! माता-पिता से झगड़ा, फिर बड़े भाई के पूरे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और तीनों घायलों को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Published by Ashish Rai

Viral Video: पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे में संपत्ति विवाद ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया। फिर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के परिवार पर कार चढ़ा दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसे देखकर गांव वाले गुस्से में हैं और डरे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले सुरजीत सिंह के तीन बेटे हैं। कुछ वक्त पहले तक वह अपने छोटे बेटे दिलबाग सिंह के साथ ही  रहते थे। लेकिन, संपत्ति विवाद की वजह से एक महीने पहले दिलबाग सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने बड़े बेटे बलविंदर सिंह के साथ रहने लगे।

14 जुलाई को बलविंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर के गेट पर खड़े थे। तभी दिलबाग सिंह अपनी पत्नी के साथ कार में वहाँ पहुँच गया। पहले उसने अपनी पत्नी को नीचे उतारा, फिर तेज़ गति से कार चलाते हुए पूरे परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में बलविंदर सिंह, उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहले चीखें…फिर सन्नाटा, ‘खूनी गुड़िया’ ने ली इस शख्स की जान! एनाबेल डॉल को लेकर घूम रहे रिवेरा की खूंखार मौत

Related Post

संपत्ति विवाद में हत्या की कोशिश

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और तीनों घायलों को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बलविंदर सिंह ने बताया कि दिलबाग उनसे रंजिश रखता था और कई बार उन्हें धमकियाँ भी दे चुका था।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

डीएसपी रमनदीप सिंह ने जानकारी दी कि बलविंदर सिंह के बयान के आधार पर दिलबाग सिंह और उसकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा  दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

पिस्टल लहराते हॉस्पिटल के कमरे में घुसे, गोली मार आराम से निकले बाहर, घटना का Video देख खूंखार अपराधी भी हैरान

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026