’10 रुपये वाला बिस्कुट’ फेम शादाब जकाती मुश्किल में, अश्लीलता के आरोप में शिकायत की गई दर्ज

'10 रुपये वाला बिस्कुट' फेम शादाब जकाती (Shadab Zakati) अब मुश्किल में फंस गए हैं, उनके खिलाफ पुलिस में अश्लीलता को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसको लेकर यूपी पुलिस (UP Police) एक्शन में नड़र आ रही है.

Published by DARSHNA DEEP

YouTuber Shadab Zakati In Trouble:  मेरठ के फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती अब एक बार फिर से मुश्किलों में पड़ गए हैं, दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में जमकर गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

क्या है वायरल रील का सच?

अपनी वायरल रील “10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी” से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बने मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती अब फंसते हुए नज़र आ रहे हैं. उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस में अब शिकायत दर्ज कराई गई है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

Related Post

वीडियो में अश्लीलता का क्यों लगा आरोप?

शिकायतकर्ताओं शादाब जकाती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें साफ तौर से अश्लीलता देखी जा सकती है. इसके साथ ही लोगों ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस वीडियो को बनाने में एक बच्ची को शामिल किया गया है, जो बाल सुरक्षा कानूनों का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है. 

बाल आयोग ने वायरल वीडियो पर शुरू की कार्रवाई

शिकायतकर्ताओं की इस शिकायत के बाद पुलिस के अलावा  राष्ट्रीय महिला आयोग, बाल आयोग और मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी यह वायरल वीडिया आया है. लोगों ने यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि वीडियो में एक नाबालिग बच्ची की भागीदारी संदिग्ध है और इसे आपत्तिजनक माना भी जा रहा है. 

शादाब जकाती को कैसे मिली थी पहचान?

शादाब जकाती का ’10 रुपये वाला बिस्कुट’ वाला मीम पूरे देशभर इतना ज्यादा वायरल हुआ कि उन्हें दुबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों से भी न्योता मिलना तेजी से शुरू हो गया. इसके अलावा उन्हें दुबई में एक आलीशान फ्लैट का भी उपहार. इसके अलावा उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ कोलैबोरेशन करते हुए देखा गया है. 

क्या खतरे में पड़ सकता है उनका करियर

फेम के साथ उन्होंने आलोचना का भी सामना किया. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने आलोचकों के बारे में बताते हुए कहा कि शोहरत मिलने से पहले कई लोगों ने उनका साथ भी छोड़ दिया था, इतना बोलने पर ही वह भावुक हो गए थे. अब सवाल यह उठता है कि बाल सुरक्षा से जुड़े आरोपों की वजह से क्या उनका करियर खतरे में पड़ सकता है. फिलहाल, उत्तर प्रदेश पुलिस और संबंधित बाल सुरक्षा प्राधिकरणों इस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026