Categories: वायरल

India Top Languages: भाषा विवाद के बाद भी, भारत में सबसे ज्यादा बोली जाती है हिंदी… जाने दूसरे और तीसरे नंबर पर है कौन-सी लैंग्वेज?

Popular Languages In India: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर काफी विवाद हो रखा है। हिंदी भाषी लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। कर्नाटक में भी ऐसा ही कुछ चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है, अगर नहीं तो चलिए जान लेते हैं।

Published by Shubahm Srivastava

Popular Languages In India: भारत पूरी दुनिया में अपनी कला, संस्कृति, भाषाई विविधता के लिए जाना जाता है। कई लोगों को ये बात जानकर हैरानी होती है कि भारत के हर कोने में अलग-अलग भाषा बोली जाती है। सरकारी आंकड़ों की माने तो 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 121 भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन इस वक्त देश के कुछ राज्यों में भाषा को लेकर विवाद मचा हुआ है। 

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर काफी विवाद हो रखा है। हिंदी भाषी लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। कर्नाटक में भी ऐसा ही कुछ चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है, अगर नहीं तो चलिए जान लेते हैं।

भारत में बोली जाने वाली टॉप-5 भाषाएं-

हिंदी

इस सूची में हिंदी सबसे ऊपर है। हिंदी भारत की राजभाषा और सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में प्रमुखता से बोली जाती है। हिंदी इंडो-आर्यन भाषा परिवार से संबंधित है और संस्कृत से विकसित हुई है। यह लगभग 44 प्रतिशत लोगों की भाषा है।

बंगाली

बंगाली दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में बोली जाती है। भारत में लगभग 9 प्रतिशत लोग बंगाली भाषा का प्रयोग करते हैं।

मराठी 

महाराष्ट्र और गोवा में बोली जाने वाली मुख्य भाषा मराठी है। लगभग 8 प्रतिशत लोग मराठी भाषा का प्रयोग करते हैं।

तेलुगु 

तेलुगु आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी राज्यों की मुख्य भाषा है। यह एक द्रविड़ भाषा है जो दक्षिण भारत में व्यापक रूप से बोली जाती है। भारत में लगभग 6.7 प्रतिशत लोग इस भाषा को बोलते हैं।

तमिल  

तमिल भाषा मुख्यत तमिलनाडु और पुडुचेरी में बोली जाती है। यह दुनिया की सबसे प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है और इसकी जड़ें द्रविड़ भाषा से भी जुड़ी हैं। यह सिंगापुर और श्रीलंका में भी बोली जाती है। भारत में लगभग 6 प्रतिशत लोग तमिल भाषा बोलते हैं।

‘मम्मी को मत मारो…’, चीखते चिल्लाते रहे बच्चे, फिर भी नहीं पसीजा हैवान पिता का दिल, महिला के साथ मारपीट का वीडियो देख कचोट जाएगा…

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026