Categories: वायरल

SUV Follows Woman Viral Video: चलती सड़क पर महिलाओं के साथ की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट: VIDEO

SUV Follows Woman Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार में बैठे लड़के दूसरी कार में बैठी महिलाओं का पीछा कर रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला-

Published by sanskritij jaipuria

SUV Follows Woman Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक वीडियो सामने आया है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सेफटी को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस वीडियो में एक व्यक्ति कार चलाते हुए दूसरी कार में बैठी महिलाओं की ओर आपत्तिजनक इशारे करता दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो महिलाओं में से ही किसी ने रिकॉर्ड किया था.

लगभग 17 सेकंड के इस वीडियो में एक लाल रंग की एसयूवी कार दिखाई देती है. कार चला रहा व्यक्ति महिलाओं की तरफ फ्लाइंग किस भेजता है, हाथ हिलाता है और कैमरे की ओर इशारा करता है. उसके साथ कार की पिछली सीट पर एक और व्यक्ति बैठा हुआ नजर आता है. आरोप है कि दोनों काफी देर तक महिलाओं की कार का पीछा करते रहे.

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया वे नोएडा के सेक्टर 135 के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है. ये घटना नोएडा के पार्थला ब्रिज के पास की बताई जा रही है.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है. पिछले महीने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली नीतू बिष्ट के साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया था. आरोप है कि कुछ लोग उनकी कार का पीछा करते हुए डीएनडी फ्लाईवे से ग्रेटर नोएडा तक आए.

Related Post

एक वीडियो में नीतू बिष्ट ये कहते हुए सुनाई देती हैं कि वे बहुत डर गई थीं. उनके अनुसार, पीछा कर रहे लोगों ने उनकी कार को टक्कर मारने की भी कोशिश की. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें रास्ते में ही मदद मांगनी पड़ी.

मामले का अंत बिना केस के

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों से माफी मंगवाई गई, लेकिन उनके खिलाफ कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया. इस बात को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं कि ऐसी घटनाओं में सख्त कदम क्यों नहीं उठाए जाते.

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सड़क पर खुलेआम होने वाली ऐसी हरकतें डर का माहौल बनाती हैं और यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर महिलाएं कब खुद को सेफ महसूस कर पाएंगी.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: आज ईद पर कैसा रहेगा दिल्ली का मिजाज? ठंडी हवाएं और बारिश की तेज रफ्तार; जानें यूपी-बिहार का हाल

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम ने अचानक अपनी करवट बदल ली है. दो दिन लगातार…

March 21, 2026

Gautam Singhania Accident: हादसे का शिकार हुए रेमंड ग्रुप के मालिक, मालदीव में पलटी स्पीडबोट; दो भारतीय लापता

Gautam Singhania Speedboat Accident: मालदीव से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तड़के सुबह V…

March 20, 2026

स्कैन करो और स्कोर बढ़ाओ! UPI पेमेंट का नया फायदा; यहां जानें स्मार्ट तरीका

Digital Payments India Benefits: क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए कुछ अहम बातों का…

March 20, 2026