Categories: वायरल

फ्लैट 60 लाख, लोन 10 लाख… कैसे इस कामवाली बाई ने खरीदा अमीरों के सपनों का घर?

Surat house help : सूरत की एक हाउस हेल्प ने सिर्फ 10 लाख के लोन और बचत से लाखों का फ्लैट खरीदा. स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग और बचत की आदत से वो सबके लिए प्रेरणा बन गई.

Published by sanskritij jaipuria

Surat house help : आज के दौर में भारत में एक घर खरीदना आम इंसान के लिए किसी सपने से कम नहीं है. बढ़ती महंगाई, आसमान छूते प्रॉपर्टी के दाम और भारी-भरकम ईएमआई ने लोगों को इस सोच तक सीमित कर दिया है कि “घर तो बस सपना ही रह गया है”. लेकिन इस सोच को गलत साबित कर दिखाया है गुजरात के सूरत की एक घरेलू सहायिका (हाउस हेल्प) ने.

सूरत में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका ने 60 लाख रुपये का एक 3BHK फ्लैट खरीदकर सबको हैरान कर दिया. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उसने इस फ्लैट के लिए सिर्फ 10 लाख रुपये का लोन लिया और बाकी रकम अपनी सेविंग्स और नकद से चुका दी. यही नहीं, उस महिला ने अपने नए घर में 4 लाख रुपये का फर्नीचर भी लगवाया है. इस खबर को सोशल मीडिया पर सबसे पहले नलिनी उणागर नाम की महिला ने X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया. नलिनी ने बताया कि जब उनकी कामवाली बाई ने उन्हें यह जानकारी दी, तो वो कुछ देर के लिए चुप रह गईं. ये विश्वास कर पाना मुश्किल था कि एक घरेलू सहायिका इतनी बड़ी खरीददारी कर सकती है.

कैसे किया ये सब मुमकिन?

जब नलिनी ने अपनी हाउस हेल्प से पूछा कि उसने ये सब कैसे कर दिखाया, तो जवाब ने सबको हैरान कर दिया. ये महिला पहले से ही एक दिमागदार निवेशक थी. उसके पास पहले से ही गुजरात के वेलंजा गांव में एक दो मंजिला घर और एक दुकान है, जो वो किराए पर देती है.

यानी वो सिर्फ मेहनती ही नहीं, बल्कि सोच-समझ कर निवेश करने वाली महिला है, जिसे अपनी कमाई को सही जगह लगाना आता है. उसकी बचत करने की आदत, फाइनेंशियल प्लानिंग और धैर्य ने ही उसे इस मुकाम तक पहुंचाया.

सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

नलिनी की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. कई लोगों ने उस घरेलू सहायिका की स्मार्टनेस और वित्तीय समझदारी की तारीफ की. हालांकि कुछ यूजर्स ने ये सवाल भी उठाया कि सूरत में 60 लाख में 3BHK फ्लैट मिलना कैसे संभव है? एक यूजर ने कमेंट किया – “तो आपको 60 लाख में 3BHK मिल गया?” वहीं दूसरे ने लिखा – “सूरत में 3BHK फ्लैट 60 लाख में मिलना कहानी जैसा लगता है.”

Related Post

लेकिन इन सवालों से ज्यादा चर्चा उस महिला की मेहनत, आत्मविश्वास और दूरदर्शिता की हुई.

क्या सीख मिलती है इस कहानी से?

ये कहानी सिर्फ एक घरेलू सहायिका की नहीं है, ये उन लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो मानते हैं कि सीमित आमदनी में कुछ बड़ा नहीं किया जा सकता.

बचत की आदत और सही निवेश की ताकत क्या होती है, यह इस महिला ने दिखा दिया. ये भी साबित हुआ कि छोटे कदम, अगर लगातार और सही दिशा में उठाए जाएं, तो बहुत बड़ा सपना भी सच हो सकता है. किसी की आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि उसकी सोच, अनुशासन और मेहनत ही उसे आगे बढ़ाती है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026