Categories: वायरल

Priya Saroj Viral Video: धान के खेत में बुआई करती नजर आई रिंकू की दुल्हनिया, Video देखते ही बेहोश हो गए भारतीय क्रिकेटर

Priya Saroj Viral Video: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज धान के खेत में बुआई करती नजर आ रही है।

Published by Sohail Rahman

Priya Saroj Viral Video: भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सपा सांसद प्रिया सरोज मजदूरों के साथ खेतों में धान की रोपाई करती हुई नजर आ रही है। जिसमें वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रिया सरोज ने इस वीडियो को खुद शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारा गांव।’

दोनों ने की सगाई

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 8 जून को रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ में सगाई कर ली। जल्द ही उनकी शादी की तारीख भी तय हो जाएगी। लखनऊ के एक होटल में आयोजित भव्य सगाई समारोह में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। क्रीम रंग की शेरवानी पहने रिंकू सिंह और हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहने प्रिया कार्यक्रम में मौजूद लोगों की बधाई और अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचीं और उन्होंने एक-दूसरे की उंगलियों में अंगूठियां पहनाईं। इस दौरान प्रिया काफी भावुक नजर आईं।

A post shared by PRIYA SAROJ (@ipriyasarojmp)

CM Nitish: अभी तुम बच्चे हो…बिहार विधानसभा में भिड़ गए सीएम नीतीश-तेजस्वी, जमकर हुई नोंकझोक

कौन-कौन थे मौजूद?

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और मोहिबुल्लाह नदवी मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा की राज्यसभा सदस्य अभिनेत्री जया बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।

रिंकू सिंह बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी

वहीं, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनेंगे। शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिंकू सिंह के बीएसए बनने की खबर पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रिंकू के पिता खानचंद ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वह हर दिन उनका और जिले का नाम रोशन कर रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। रिंकू सिंह उस टीम का सदस्य था। अब अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सीधी भर्ती के तहत तैनाती दी जा रही है। रिंकू सिंह ने कहा कि वह सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं।

Parliament Monsoon Session Day 3: विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र का तीसरा दिन, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026