Categories: वायरल

इस देश के महिलाएं नहीं पैदा करना चाहती बच्चे, वजह जान आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!

Nigeria News: पृथ्वी पर एक ऐसा देश मौजूद है, जहां महिलाएं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती हैं। यहां की महिलाओं के लिए गर्भवती होना खुशी की बात नहीं बल्कि एक तरह का श्राप है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों यहां की महिलाएं भगवान के दिए इस वरदान को बुरे सपने की तरह देखती हैं।

Published by Preeti Rajput

Nigeria Viral News:  दुनिया भर में अधिकतर महिलाओं के लिए गर्भवती होना एक खुशी की बात है। लेकिन एक ऐसा भी देश इस धरती पर मौजूद है, जहां महिलाएं बच्चों को जन्म ही नहीं देना चाहती हैं। दरअसल यह देश नाइजीरिया है, जहां महिलाओं का गर्भवती होना एक बुरे सपने की तरह है। दरअसल इस देश में महिलाएं गर्भवती होने को एक श्राप की तरह देखती हैं। 

इस देश में गर्भवती होना है श्राप

दरअसल, इस देश में उत्तरी क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। स्वास्थ्य सुविधाएं ना होने के कारण ही यहां यहां कि महिलाओं के लिए  गर्भावस्था किसी बुरे सपने से कम नहीं है। कई बार वहां पर इस तरह के हालात बन जाते हैं कि गर्भवती महिलाओं और अजन्मे शिशु दोनों की ही मौत हो जाती है। 

अधिकतर गर्भवती महिलाओं की हो जाती है मौत

बता दें कि एक बार आयशा मोहम्मद नाम की महिला गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में दौरे पड़ने की समस्या से जूझ रही थी। यही गर्भवती महिलाओं की मौत का इस देश में सबसे प्रमुख कारण है। उसके गांव में सिर्फ एकमात्र क्लिनिक था, लेकिन इसके बावजूद यहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। एकमात्र चिकित्सा केंद्र उसके गांव से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित था। बाकी दुनिया के मुकाबले, सबसे ज्यादा मौतें नाइजीरिया में प्रसव के दौरान महिलाओं की होती है। हालांकि, आयशा तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद किसी तरह डॉक्टर के पास पहुंची। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उस वक्त आयशा ने कहा था कि- बच्चे खुशियां लेकर आते हैं, लेकिन मुझे डर लगता है क्योंकि हमें काफी दर्द से गुजरना होता है। 

दूसरी महिला की गोद में सिर रख कर बना रहा रील, 7 साल बाद पहली पत्नी को मिला इस हाल में पति; Video Viral

Related Post

स्वास्थ्य व्यवस्था की भारी कमी

वहीं दूसरी महिला फल्माता मोहम्मद की कहानी भी इसी तरह की है। उन्हें साल 2021 में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद वह 57 किलोमीटर दूर मैदुगुरी के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही रक्तस्राव हो गया और उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा था कि- मैं उस पीड़ा को कभी नहीं भूल सकती हूं। गर्भवती महिलाओं के लिए इन हालातों में बच्चे पैदा करना काफी मुश्किल है।

बोको हराम आतंकी समूह के कारण अमेरिका ने भी डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इस देश को विदेशी सहायता देने से इन्कार कर दिया है। अमेरिका से धन नहीं मिलने की भरपाई के लिए नाइजीरिया ने अपने स्वास्थ्य बजट के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर आपातकालीन राशि के तौर पर जारी किए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साल 2023 में दुनिया की कुल मृत्यू दर की एक चौथाई से अधिक मौत नाइजीरिया में होती है। 

सिर्फ 10 सेकंड में सबकुछ बदल गया – ये AI Video देख कांप जाएगी रूह!

  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: nigeria

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026