Categories: वायरल

पूर्व RAW एजेंट ने पहले से ही कर दी थी नेपाल में तख्तापलट की भविष्यवाणी, हैरान कर देने वाला Video वायरल

Lucky Bisht On Nepal Coup: भारत के पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट का एक महीने पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने नेपाल में तख्तापलट की भविष्यवाणी की है.

Published by Shubahm Srivastava

Lucky Bisht On Nepal Coup: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में ओली सरकार का कुछ ही घंटों में तख्तापलट हो गया है. Gen-Z प्रोटेस्ट के चलते नेपाल के कई बड़े नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा, खबर यह भी है कि पूर्व पीएम ओली भी जान बचाने के लिए देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं. हालांकि आधारिक तौर पर इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। नेपाल में तनाव कम करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है. आज (गुरुवार, 11 सितंबर) राजधानी काठमांडू में कर्फ्यू जारी रहा.

वहीं अब सोशल मीडिया पर नेपाल में हुए तख्तापलट को लेकर भारत के पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हैरान करने वाली बात ये है कि लकी बिष्ट ने एक महीने पहले नेपाल में तख्तापलट की भविष्यवाणी कर दी थी.

A post shared by Anuj Thakuriya (@anuj_thakuriyaa)

जो कहा, नेपाल में वही हुआ!

वायरल क्लिप में, लकी बिष्ट एक इंटरव्यू में ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि, “आज 12 तारीख है, इसे नोट कर लीजिए। कुछ ही दिनों में नेपाल से बड़ी खबर आएगी कि वहाँ की सरकार गिरने वाली है। यह चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन मैंने जो कहा है, उस पर ध्यान से सोचिए। लेकिन मेरी बात याद रखिए—10-15 दिन बाद फिर खबर आएगी कि नेपाल सरकार, जो सिर्फ़ दो महीने पहले बनी थी, गिर गई है। इसके पीछे कौन है?”

Related Post

अब, जब नेपाल में Gen-Z आंदोलन हिंसक हो गया है और प्रधानमंत्री के.पी. ओली और कई मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद, लकी बिष्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कौन हैं लकी बिष्ट?

लकी बिष्ट एक पूर्व एनएसजी कमांडो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सदस्य हैं। वह मात्र 16 साल की उम्र में खुफिया एजेंसी में शामिल हुए थे। उन पर एक बार हत्या का आरोप लगा था, लेकिन सबूतों के अभाव में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी, बिष्ट अब फिल्म उद्योग से जुड़े हैं और पटकथा लेखक के रूप में काम करते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनका बयान महज एक अनुमान था या वास्तविक खुफिया जानकारी पर आधारित था। लेकिन इस घटना ने उनके एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

Nano Banana Trend: क्या है “नैनो बनाना ट्रेंड” जिसने इंटरनेट पर मचा रखी है धूम? आप भी बन सकते है हिस्सा

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026