Categories: वायरल

Viral: छठ पूजा पर लड़की ने जीत लिया बिहार वालों का दिल, नागालैंड की छोरी ने गाया ऐसा मधुर गाना; सिंगर कल्पना भी करने लगी तारीफ!

Viral Video: छठ पूजा की गूंज पूरे देश में सुनने को मिल रही है. यह गूंज नागालैंड की पहाड़ियों में भी सुनने को मिल रही है. इस पर्व में वहां के लोग भी गुम हो चुके हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अपनी मधुर आवाड में छठी मइया की गीत गाकर सबका दिल जीत लिया है.

Published by Preeti Rajput

Chhath Puja Song Viral Video: छठ पूजा (Chhath Pooja 2025) का त्योहार ज्यादातर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना के लिए मनाया जाता है. हालांकि, यह पर्व अब पूरे देश में मनाया जाता है. इस त्योहार की गूंज देश के कोने-कोने में सुनने को मिलती है. नागालैंड (Nagaland) में भी छठ पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है. नागालैंड की रहने वाली इस लड़की का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस लड़की ने छठ पूजा (Chhath Pooja Song) का गाना गाकर सबका दिल जीत लिया है. उसकी मधुर आवाज का हर कोई दीवाना हो चुका है. यह वीडियो साबित करता है कि संगीत भाषा की सीमा नहीं देखता है. वह सिर्फ सच्चे सुर को लोगों के दिलों तक पहुंचाता है. 

नागालैंड की लड़की ने गाया भोजपुरी गाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में लड़की खूबसूरत सी साड़ी पहनकर बेहद भावनात्मक अंदाज में भोजपुरी भाषा में छठ गीत गा रही है. उसने गाने के लिए पारंपरिक नागा पोशाक नहीं पहनी बल्कि बिहार की महिलाओं की तरह साड़ी पहनी थी. उसकी आवाज भी इतनी मधुर है कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाए. नागालैंड की इस बेटी ने अपनी मधुर आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया है. इस वीडियो से पता लगता है कि भारतीय संस्कृति सच में कितनी विविध और एकजुट है. भोजपुरी सिंगर कल्पना ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. लड़की की आवाज में ये गाना सुनकर हर कोई बस उसकी तारीफ कर रहा है. 

Related Post

A post shared by Lichii (@missy_chilii)

मधुर आवाज की तारीफ कर रहे लोग 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर missy_chilii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा- जय हो छठी मैया. दूसरा यूजर लिखता है कि – कमजोर भाषा जबरदस्ती बुलवाया जाता है. हमारी भोजपुरी भाषा को लोग अपने शौक से बोलते हैं. क्योंकि हमारी भाषा में एक मिठास है. तीसरा यूजर लिखता है कि- जय भोजपुरी जय बिहार. एक और यूजर ने लिखा- ये है हमारी भोजपुरी और संस्कृति सभ्यता. इस वीडियो को लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026