Categories: वायरल

जो पसंद आई वो बादशाह की… जानिए मुगल हरम के लिए कैसे होता था महिलाओं का सिलेक्शन!

मुग़ल हरम में वैसे तो इन महिलाओं की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता था. हालांकि, फिर भी इनके ऊपर कई सख्त नियम थोप दिए जाते थे.

Published by Kavita Rajput

Mughal Harem Secrets: मुग़ल काल के बादशाह अपनी अय्याशी का पूरा ख्याल रखते थे. शायद यही वजह थी कि उन्होंने खुद के लिए हरम जैसी व्यवस्थाएं बना रखी थीं. मुग़ल काल में हरम एक ऐसी जगह हुआ करती थी जहां देश-विदेश की एक से बढ़कर एक खूबसूरत महिलाओं को रखा जाता था. एक तरह से ये सभी गुलाम हुआ करती थीं और इनका काम बादशाह को संतुष्ट करना होता था. इतिहासकारों की मानें तो अकबर के हरम में 5000 से ज्यादा महिलाएं थीं जिनका काम उसे खुश करना था. 

जो पसंद आई उसे हरम में बुलवा लेते 

इतिहासकारों की मानें तो मुग़ल बादशाह अपनी मर्जी से सारे नियम कायदे बनाते थे.  ऐसा ही एक नियम खुद अकबर ने बनाया था जिसके अंतर्गत यदि कोई महिला बादशाह को पसंद करती है तो उसके पति को बिना तीन-पांच किए अपनी पत्नी को तलाक देना होगा. इसके बाद वो बादशाह के हरम का हिस्सा होगी. मुन्तखाब-उत-तवारीख नामक किताब के लेखक अब्दुल कादिर बदायुनी ने अकबर के इस अजीबोगरीब नियम का उल्लेख अपनी इस किताब में किया हुआ है. 

Related Post

बाहरी दुनिया के दरवाजे होते थे बंद 

हरम में वैसे तो इन महिलाओं की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता था. हालांकि, फिर भी इनके ऊपर कई सख्त नियम थोप दिए जाते थे. एक तरह से बाहरी दुनिया के दरवाजे इनके लिए बंद हो जाते थे. ये चाहकर भी बादशाह के अलावा किसी और मर्द से संपर्क नहीं कर सकती थीं. इस बात को लेकर इस कदर सख्ती बरती जाती थी कि यदि बादशाह के अलावा हरम की किसी भी महिला ने किसी भी गैर मर्द से संबंध बनाया तो उसे फ़ौरन क़त्ल कर दिया जाता था. 

बादशाह के अलावा सिर्फ ये शख्स जाता था हरम में 

बादशाह के अलावा हरम में सिर्फ शाही चिकित्सक को जाने की परमीशन हुआ करती थी. वो भी पर्दे के पीछे से ही हरम में मौजूद महिलाओं की नव्ज चेक करके ये बताता था कि किसे क्या दिक्कत है. बताते चलें कि हरम की सिक्योरिटी किन्नरों के हाथ में हुआ करती थी.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026