Categories: वायरल

मुगल हरम में इन लड़कियों की होती थी सबसे ज्यादा पूछ, कैसे तय होता था कौन जाएगा बादशाह के बिस्तर पर?

मुगल हरम को कुछ लोग अय्याशी का अड्डा कहते हैं, तो कुछ इसे बादशाह की बीवियों और महिलाओं के रहने की जगह मानते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मुगल हरम से कौन-सी महिला कब बादशाह के साथ बिस्तर पर जाएगी यह कैसे चुना जाता था?

Published by Prachi Tandon

भारत के इतिहास का जब-जब जिक्र होता है तो मुगल काल के पन्ने भी पलटे जाते हैं. लेकिन, मुगल काल सिर्फ राजनीति, किलों और इमारतों के लिए नहीं जाना जाता. बल्कि, मुगलों का हरम भी खूब चर्चाओं में रहता है. कई इतिहासकारों ने मुगल हरम का अपनी किताबों में जिक्र किया है. 

मुगल हरम को सिर्फ अय्याशी का अड्डा नहीं माना जाता है. बल्कि वहां सियासत, चालाकियां और सत्ता की होड़ भी खूब चलती थी. क्योंकि, हरम ज्यादातर बादशाह की बीवियां चलाती थीं. लेकिन, जिसपर बादशाह का दिल आ जाता था या नजर ठहर जाती थी उसका हरम से लेकर दरबार में प्रभाव बढ़ जाता था. ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि आखिर हजारों में से कैसे चुना जाता था कि बादशाह के साथ बिस्तर पर कौन जाएगा. 

बादशाह को पसंद होती थीं ये खास महिलाएं

मुगल हरम पर कई इतिहासकारों ने लिखा है, जिनमें से एक किशोरी शरण लाल भी हैं. किशोरी शरण लाल ने अपनी किताब The Mughal Harem में लिखा है, मुगल बादशाहों को खासतौर पर बंगाल और कश्मीर की महिलाएं पसंद आती थीं. इसके पीछे वह वजह भी बताते हैं. इतिहासकार के मुताबिक, बंगाली महिलाएं सुंदरता के साथ संगीत और नृत्य-कला में अच्छी होती थीं. ऐसे में वह बादशाह का मनोरंजन कर पाती थीं। वहीं, कश्मीरी महिलाओं को उनकी सुंदरता और आकर्षण के लिए पहचाना जाता था. 

Related Post

बादशाह के साथ रात बिताने के लिए कैसे चुनी जाती थीं महिलाएं?

मुगल हरम से कौन-सी महिला बादशाह के साथ बिस्तर पर जाएगी इस बात का फैसला और कोई नहीं, बल्कि खुद बादशाह लेता था. बादशाह हरम में शराब पीते थे और संगीत और नृत्य से मनोरंजन करते थे. इसके बाद वह खुद ही चुनते थे कि उनके साथ बिस्तर पर कौन जाएगा। इस बात का जिक्र भारत यात्रा पर आए डच के कारोबारी फ्रांसिस्को ने किया है. बादशाह के साथ बिस्तर पर जाने वाली महिला उनकी बीवी या अन्य कोई कनीज भी होती थी. 

बादशाह का खौफ इतना होता था कि अगर कोई उनकी इच्छा से खिलाफ जाता था, तो उसे सीधा मौत की सजा दे दी जाती थी. ऐसे में बादशाह जिन्हें चुनता था उन्हें हम बिस्तर होना ही पड़ता था. वहीं, अगर कोई हरम से भागने या निकलने की कोशिश करता था तो उसे मौत की सजा मिल जाती थी. ऐसे में कई महिलाओं की जिंदगी चाहरदीवारी में ही गुजर जाती थी.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026