Categories: वायरल

मुगल हरम में हिंदू औरतों के साथ क्या होता था? अभी तक बेखबर होंगे इन बातों से आप

हिंदुस्तान पर कई सालों तक मुगलों ने राज किया है। मुगल काल के दौरान कई किस्सों और कहानियों को आज भी याद किया जाता है। इन्हीं में से एक मुगल हरम भी है।

Published by Prachi Tandon

Mughal Harem Facts: मुगल साम्राज्य हमारे देश के इतिहास का वो हिस्सा है जिसके पन्ने आज भी पलटे जाते हैं तो कई किस्से और कहानियां निकल आती हैं। यह सभी किस्से और कहानियां बहुत ही दिलचस्प लगते हैं। लेकिन, मुगल काल का एक ऐसा हिस्सा है जो हमेशा से विवादों का हिस्सा रहा है। जी हां, यह है मुगल हरम। आज भी जब मुगल हरम का जिक्र होता है तो लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। 

क्या होता था मुगल हरम?

मुगल हरम एक ऐसा शाही कमरा या महल होता था, जहां महल की खास महिलाएं और बादशाह की बीवियां रहा करती थीं। आम भाषा में कहें तो मुगल काल के समय महिलाओं के रहने के लिए एक अलग स्थान होता था, जिसे हरम कहा जाता था। जहां बादशाह या उनके परिवार के पुरुषों के अलावा किसी अन्य पुरुष के आने पर पाबंदी होती थी। बता दें, कि हरम में सिर्फ मुगलों की बीवियां या उनकी महिलाएं नहीं, बल्कि हिंदू औरतें भी रहती थीं।

मुगल हरम में हिंदू महिलाओं के साथ क्या होता था?

Related Post

मुगल इतिहास बताने वाली कई किताबों में हरम का जिक्र किया गया है। इन्हीं किताबों में यह भी बताया गया है कि मुगल बादशाहों ने राजपूत और अन्य हिंदू महिलाओं से राजनीति के तहत निकाह किया। निकाह करने के बाद उन्हें भी हरम में रखा था। मुगल हरम में रहने वालीं हिंदू महिलाओं में हीर कुंवर, जगत गोसाई और हरखा बाई का नाम इतिहास के पन्नों में मिलता है। 

अबुल फजल की किताब ‘अकबरनामा‘ में मुगल हरम का जिक्र किया गया है। उसके मुताबिक, हरम में रहने वालीं हिंदु महिलाओं का रहन-सहन और स्थिति अन्य महिलाओं की तरह ही होती थी। लेकिन, यह कहा जाता है कि हरम में रहने वालीं हिंदू महिलाओं को पर्दा करना पड़ता था। इतना ही नहीं, जब एक महिला हरम में कदम रख देती थी, तो उसे बाहर जाने के लिए बादशाह की इजाजत लेनी पड़ती थी। 

अकबर के हरम में रहती थीं 5 हजार महिलाएं

अबु फजल की अकबरनामा के मुताबिक, बादशाह अकबर जब शासक थे, तब उनके हरम में लगभग 5 हजार महिलाएं रहती थीं। इन महिलाओं में बादशाह की बेगमों के साथ वह भी थीं जिन्हें बगैर शादी के रखा गया था। बता दें, इन महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरम में किन्नर तैनात किए जाते थे, जो न पुरुष होते थे और न ही महिला।

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026