Categories: वायरल

पैसों के लिए हैवान बना परिवार, रिटायर्ड DSP की छाती पर चढ़कर की पिटाई, Video देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिटायर्ड डीएसपी के साथ उनके बच्चों और पत्नी द्वारा मारपीट किया जा रहा है।

Published by Sohail Rahman

MP Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का बताया जा रहा है। जिसमें रिटायर्ड डीएसपी के साथ उनके बच्चों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। आप सभी यही सोचते होंगे कि, बुढ़ापे में आपके बच्चे और आपकी पत्नी आपका सहारा होंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं हो तो आपके दिल पर क्या गुजरेगी। बताया जा रहा है कि, पैसों के लिए रिटायर्ड डीएसपी के साथ अर्धनग्न अवस्था में इस वारदात को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों द्वारा इस वीडियो को रिकॉर्ड किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव को उनकी पत्नी और बेटों ने रस्सी से बांधकर पीटा। एक बेटा उनकी छाती पर बैठ गया, उनके हाथ बांध दिए और उनके दूसरे बेटे ने पैर बांधे। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि, वे उन्हें जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद डीएसपी को बंधन मुक्त कराया गया। यह विवाद रिटायरमेंट पर मिलने वाली लाखों की रकम को लेकर हुआ। प्रतिपाल सिंह 15 साल से अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे थे।

Related Post

Rekha Gupta Security: रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने लिया यूटर्न

पत्नी ने किया ये दावा

हालांकि, इस पूरे मामले पर पत्नी द्वारा अलग ही दावा किया जा रहा है। पत्नी बताती हैं कि, उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है और वे विक्षिप्त हैं, इसलिए वे उन्हें साथ ले जाने आए थे। यादव मार्च 2025 में श्योपुर से रिटायर हुए थे। उन्होंने अपने परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पिछोर के एसडीओपी प्रशांत शर्मा का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि हाल ही में रिटायर हुए डीएसपी प्रतिपाल सिंह के साथ उनकी पत्नी माया यादव और बेटों आकाश व आभास ने मारपीट की। उनका मोबाइल और एटीएम छीन लिया गया। प्रतिपाल सिंह रिटायरमेंट के बाद चंदवानी गांव में रह रहे हैं। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक महीने से रच रहा था हत्या की साजिश, निक्की मर्डर केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, नाम सुन परिवार वालों के उड़े होश

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026