Categories: वायरल

कलयुग की सावित्री! यमराज के हाथों से छीन लाई अपने सुहाग की जान, हकीकत जान बहने लगेंगे आंखों से आंसू

Viral News: राजगढ़ के एक छोटे से गांव में रहने वाली पत्नी अपने पति को मौत के मुंह से बचाकर वापस ले आई है. वह बाकी पत्नियों के लिए एक मिसाल बन गई है. आइए बताते हैं पूरी कहानी

Published by Preeti Rajput

Madhya Pradesh Viral News: करवा चौथ (Karwa Chauth) का दिन पति-पत्नी के लिए समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. फिर रात को चांद देखकर अपने व्रत का समापन करती हैं. लेकिन इस बार करवाचौथ के दिन महिला ने गजब कर दिखाया है. इस त्योहार के महत्व को उस महिला (Trending News) ने सच कर दिखा दिया है. महिला ने अपने इस काम से पूरे देश का दिल जीत लिया है. यह खबर पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. उसने करवाचौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की दुआ के साथ उसे नया जीवन भी दिया. 

पत्नी ने दिया पति को करवाचौथ का गिफ्ट

दरअसल राजगढ़ (Rajgarh) की प्रिया ने अपने पति पुरुषोत्तम को बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान कर दी. वह सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई है.  पुरुषोत्तम को कुछ समय पहले कोविड-19 हुआ था. जिससे ठीक होने के बाद वह काफी थका-थका महसूस करने लगा. जब उसने डॉक्टर से जांच कराई तो उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी. डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि- अगर किडनी जल्द ट्रांसप्लांट नहीं की गई, तो इनकी जान चली जाएगी. यह सुन पत्नी और परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. प्रिया ने बिना सोचे कहा कि- मेरी किडनी से मेरे पति की जान बच सकती है, तभी मेरी करवाचौथ सफल होगा. यह सुन सब हैरान रह गए और उनकी आंखें भर आईं. 

Tej Pratap Yadav Video: तेजू भैया बने हलवाई, गाड़ी रोक बीच रास्ते में छानी जलेबी; वीडियो काट रहा बवाल

लोग जमकर दे रहे रिएक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिर पत्नी का टेस्ट किया गया, खुशकिस्मती यह रही कि प्रिया की किडनी पुरुषोत्तम के शरीर से मेल खा रही थी. जिसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन की तैयारी शुरू होगी. डॉक्टरों ने सफल सर्जरी की और कुछ दिनों में में पुरुषोत्तम की हालत में सुधार आने लगा. अब वह बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और हंसी खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं. पुरुषोत्तम ने कहा कि- मैं अपनी पत्नी से कहता हूं कि अब मैं ही उसका चांद हूं. क्योंकि मेरी जिंदगी अब उसी की वजह से चमक रही है. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर वायरल हुई. लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ चुकी हैं. लोग कपल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं सच्ची मोहब्बत. 

Related Post

गजब का नजारा! एक ही घर में दो पत्नियों के साथ Karwa Chauth मनाते दिखा पति, यूजर्स भी रह गए दंग

 

 

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026