Categories: वायरल

Jaipur Kidnapping Viral Video: जयपुर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक का अपहरण करते रहे बदमाश, तमाशबीन होकर वीडियो बनाते रहे लोग

Jaipur Kidnapping Viral Video: राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, इस घटना से पहले एक सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित जसवंत बदमाशों के साथ हंसते-बोलते दिखाई दे रहा है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।

Published by Sohail Rahman

Jaipur Kidnapping Viral Video: राजस्थान के जयपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, एक युवक का दिनदहाड़े अपरहण किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लोग युवक को जबरन पकड़कर कार में ले जाते दिखे। आस-पास मौजूद लोगों ने इस घटना को कैमरे में भी कैद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने युवक से 9.50 लाख रुपये लूट लिए और फिर उसे छोड़ दिया। हालांकि, घटना से पहले के सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित जसवंत बदमाशों के साथ हंसते-बोलते दिखाई दे रहा है। लेकिन अपहरण की वारदात को कुछ ही देर बाद अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज और घटना के वीडियो को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस घटना से कुछ देर पहले ही युवक दुर्गापुरा एसएल कट के पास आरबीएल बैंक से पैसे निकालकर बाहर आया था। उसने कुछ पैसे निकाले, तभी कार सवार 4 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाश पीड़ित को करीब 2 किलोमीटर दूर ले गए, फिर उसे फेंककर चले गए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

Related Post

Rajasthan School Building Collapse: छत गिरने की बात बच्चों ने कही तो शिक्षक ने धमकाकर बैठा दिया! झालावाड़ स्कूल हादसे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

जानकारी के अनुसार, जसवंत जोधपुर का रहने वाला है। वह हाल ही में जयपुर आया था। उसने बैंक से 9 लाख रुपये निकाले थे। इसी बीच, कुछ लोग बैंक पहुंचे, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और जसवंत को अपने साथ ले गए। इस घटना का लाइव वीडियो भी खंगाला जा रहा है। पुलिस कई पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इसे आपसी लेन-देन या रंजिश का मामला मान रही है। बदमाश पीड़ित के परिचित बताए जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी आरोपी जसवंत के साथी हैं। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

स्कूल की छत गिरने के बाद पूरे शहर में धधक उठी आग, लोगों ने फूंक दिया झालावाड़, 7 मासूमों की मौत का बदला ले रहे..

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026