Categories: वायरल

IND vs PAK मैच बना जंग का मैदान, आपस में भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी; वीडियो देख इंटरनेट पर मची सनसनी

Cricket Match Fight:देखने वालों के लिए यह वीडियो इतना चौंकाने वाला था कि कई लोगों को लगा मानो मैदान क्रिकेट का नहीं बल्कि सीधा मोहल्ले की लड़ाई का अखाड़ा बन गया हो.

Published by Shubahm Srivastava
India-Pakistan Cricket Match Fight: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चाहे क्रिकेट का हो या युद्धक्षेत्र का, दोनों देशों के लोगों में रोमांच, उत्साह और जज़्बा हमेशा ऊँचाई पर रहता है. ऐसी ही भावनाओं को हवा हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने दी, जिसमें दावा किया गया कि भारत और पाकिस्तान के अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच मैदान पर भयंकर झड़प हो गई. देखने वालों के लिए यह वीडियो इतना चौंकाने वाला था कि कई लोगों को लगा मानो मैदान क्रिकेट का नहीं बल्कि सीधा मोहल्ले की लड़ाई का अखाड़ा बन गया हो.

मैच का वीडियो हो रहा वायरल

वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि भारतीय गेंदबाज गेंद फेंकते ही पाकिस्तानी बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं. दौड़ते समय अचानक बल्लेबाज और गेंदबाज एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त दिखाई देती है कि इसके तुरंत बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की कॉलर पकड़कर भिड़ जाते हैं.
हाथापाई, धक्का-मुक्की और फिर मैदान पर तेजी से इकट्ठा होते बाकी खिलाड़ी – यह सब वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है मानो असली खेल भूलकर सभी लड़ाई में कूद पड़े हों. बाद में दिखाया गया कि अंपायर और अन्य खिलाड़ी दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश करते हैं.

A post shared by Cricketer Mukhiyaji (@cricketer_mukhiyaji)

Related Post

क्या है वायरल क्लिप की हकीकत?

हालांकि, हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली. जिस वीडियो को लाखों लोग असली लड़ाई समझ बैठे, वह पूरी तरह से एआई जनरेटेड था. इसे मनोरंजन और सोशल मीडिया व्यूज़ खींचने के लिए बनाया गया था. असल में ऐसा कोई मैच या मारपीट हुई ही नहीं. फिर भी वीडियो ने इतनी विश्वसनीयता से दृश्य गढ़ा कि लोग कुछ देर के लिए धोखा खा गए.

वीडियो पर आ चुके हैं लाखों व्यूज़

इस वीडियो को @cricketer_mukhiyaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कुछ ही समय में इसने लाखों व्यूज़ और ढेरों लाइक्स बटोर लिए. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो पर मज़ेदार प्रतिक्रियाएँ दीं. किसी ने इसे स्पष्ट रूप से एआई का खेल बताया, कोई भारत-पाक की तीखी प्रतिद्वंद्विता को लेकर रोमांचित दिखा, तो कुछ ने भारत की जीत का दावा करते हुए टिप्पणी कर मज़े लिए. यह वीडियो भले ही फेक था, लेकिन इसने दिखा दिया कि भारत-पाक मुक़ाबला सिर्फ एक मैच नहीं लाखों भावनाओं का संगम है.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026