Categories: वायरल

Viral Video: न कोई दंगा, न कोई फसाद! एक साथ निकली हिंदू-मुस्लिम की बारात, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो वायरल होती हैं. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं उस वीडियो ने भाईचारे की एक मिसाल कायम की है.

Published by Heena Khan

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो वायरल होती हैं. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं उस वीडियो ने भाईचारे की एक मिसाल कायम की है. दरअसल हमारे देश में हिंदू-मुस्लिम को लेकर अक्सर वाद-विवाद छिड़ा रहता है. सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है जिनमें लोग नफ़रत भरी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, इन सभी विवादों के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, इस वीडियो में, अलग-अलग धर्मों के दो लड़के अपने पड़ोस में एक साथ बैंड और घोड़ा लेकर घूम रहे हैं. मौका है उनकी बिंदौरी का, जो शादी से एक दिन पहले होती है.

अमन और इमरान का वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के दिख रहे हैं, जिनकी पहचान अमन शर्मा और इमरान अली के तौर पर हुई है, जो एक ही गांव और मोहल्ले में रहते हैं. जब एक शादी में बिंदौरी की बारात निकली, तो वो एक साथ घोड़े पर सवार हुए, भाईचारे का इतना प्यारा मैसेज दिया कि लोग हैरान रह गए.

‘भाईचारा ऑन टॉप’

दरअसल इस वीडियो में दोनों दूल्हे अलग-अलग घोड़ों पर चढ़े हुए हैं, इतना ही नहीं बल्कि उनके साथ बैंड-बाजे वाले भी है, और उनकी बारात बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है. उनके परिवार वाले और मेहमान बैंड की धुन पर घोड़ों के सामने नाच रहे हैं और मज़े कर रहे हैं. यह वीडियो एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अहमियत को दिखाता है और समाज के लिए एक मिसाल कायम करता है.

Related Post

Aaj Ka Mausam: कहीं छाएगी घने कोहरे की चादर तो कहीं झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली से लेकर बिहार तक का हाल

Aaj Ka Panchang: 3 दिसंबर, बुधवार का पंचांग, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026