Categories: वायरल

Gigantura Fish: 2,000 मीटर गहरे समुद्र से बाहर आया खौफनाक जीव, वायरल VIDEO देख वैज्ञानिकों के खड़े हो गए रोंगटे, क्या आ रही है तबाही?

Gigantura fish: समुद्र की अथाह गहराइयों में छिपे रहस्यों ने हमेशा से ही इंसानों को आकर्षित किया है। इन्हीं रहस्यों में से एक है गिगेंटुरा, जिसे टेलिस्कोपफिश भी कहा जाता है। यह दुर्लभ और भयानक दिखने वाला समुद्री जीव 2,000 मीटर से भी ज़्यादा गहराई पर पाया जाता है, जहाँ सूरज की रोशनी भी नहीं पहुँच पाती। बीते कुछ समय से इस रहस्यमयी मछली जैसे जीव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देख जा सकते हैं।

Published by

Mysterious Creature Found: समुद्र की अथाह गहराइयों में छिपे रहस्यों ने हमेशा से ही इंसानों को आकर्षित किया है। इन्हीं रहस्यों में से एक है गिगेंटुरा, जिसे टेलिस्कोपफिश भी कहा जाता है। यह दुर्लभ और भयानक दिखने वाला समुद्री जीव 2,000 मीटर से भी ज़्यादा गहराई पर पाया जाता है, जहाँ सूरज की रोशनी भी नहीं पहुँच पाती। बीते कुछ समय से इस रहस्यमयी मछली जैसे जीव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देख जा सकते हैं।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक गिगेंटुरा चुन्नी एक दुर्लभ गहरे समुद्र में रहने वाली मछली है, जो अपनी अनोखी और डरावनी संरचना के लिए जानी जाती है। इसका नाम इसकी दूरबीन जैसी आँखों के कारण पड़ा है, जो गहरे समुद्र की अंधेरी दुनिया में शिकार ढूँढ़ने में मदद करती हैं। इसकी लंबाई आमतौर पर 20-30 सेंटीमीटर होती है, लेकिन इसका पतला, लचीला शरीर और विशाल जबड़े इसे एक खतरनाक शिकारी बनाते हैं। गिगेंटुरा अपने से बड़े शिकार को भी निगल सकती है, क्योंकि इसका पेट फैलने योग्य होता है। यह मछली मुख्य रूप से छोटी मछलियों, क्रस्टेशियंस और अन्य समुद्री जीवों को खाती है।

वायरल तस्वीरों का सच

हाल ही में, गिगेंटुरा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। इनमें इस मछली की डरावनी आँखें और पारदर्शी शरीर साफ़ दिखाई दे रहा है, जिससे यह किसी एलियन जैसी लग रही है। एक यूज़र ने लिखा, “लगता है यह मछली किसी हॉरर फिल्म से निकली है!” एक अन्य यूज़र ने मज़ाक में कहा, “अगर समुद्र में ऐसे जीव होते, तो मैं कभी गोताखोरी नहीं करता।” ये तस्वीरें ज़्यादातर वैज्ञानिकों द्वारा समुद्री शोध के दौरान ली जाती हैं, जो गहरे समुद्र की खोज में लगे होते हैं। कुछ तस्वीरें 2025 में एक समुद्री अभियान के दौरान ली गई थीं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। हालाँकि, इनखबर इस वीडियो के सच होने का दावा नहीं करता।

A post shared by Elmira Alaskhanova (@iam.ellas)

शवयात्रा में आंसू बहाते हुए किया डांस…यार की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए दोस्त ने किया कुछ ऐसा, Video देख इंटरनेट पर सभी कहने…

गहरे समुद्र का रहस्य

गिगेंटुरा उन जीवों में से एक है जो गहरे समुद्र की रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा हैं। 2,000 मीटर से ज़्यादा की गहराई पर, जहाँ दबाव बहुत ज़्यादा होता है और रोशनी नगण्य होती है, यह मछली अपने अनोखे अनुकूलन के कारण जीवित रहती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, गिगेंटुरा प्रजाति बहुत कम दिखाई देती है क्योंकि यह इंसानों की पहुँच से दूर रहती है। इसकी दुर्लभता इसे और भी रहस्यमय बनाती है।

Viral Video: बाढ़ के पानी में डूबा दारोगा का घर, फिर श्रद्धा से ‘मां गंगा को चढ़ाया फूल और दूध से दिया अर्घ्य’, जमकर वायरल…

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026