Categories: वायरल

गरीबों के लिए दिल्ली में अपना घर बनाना हुआ आसान! DDA की फ्लैट्स पर भारी छूट जानिए रजिस्ट्रेशन तारीख

EWS केटेगरी के अंदर DDA ने दिल्ली के कई इलाकों में और भी फ्लैट्स लाएं गए हैं. 'पहले आओ पहले पाओ' के नियम के तहत flats पाएं जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Published by Anshika thakur

DDA Flats: आज से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की जन साधारण आवास योजना 2025 शुरू हो गई है. इस योजना में लोग ‘पहले आओ पहले पाओ’  के नियम के तहत कुल 1172 फ्लैट्स की बुकिंग कर सकते हैं. ये फ्लैट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और जनता फ्लैट्स केटेगरी के लिए हैं. DDA से मिली जानकारी के मुताबिक लोकनायकपुरम में 108 और नरेला में 672 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं. खास बात यह है कि इन फ्लैट्स पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है इसके बाद फ्लैट्स कीमत लगभग 9.18 लाख रुपये से 32.62 लाख रुपये के बीच होगी. यह उन लोगों के लिए एक शानदार मौका है जो कम बजट में दिल्ली में अपना घर लेना चाहते हैं.

EWS केटेगरी के अंदर DDA ने दिल्ली के कई इलाकों में और भी फ्लैट्स लाएं हैं. द्वारका सेक्टर-19B में 3, सेक्टर-14 में 241 और द्वारका, मंगलापुरी में 48 फ्लैट्स शामिल हैं. इन सभी फ्लैट्स की कीमत 15% औफ के बाद लगभग 26.77 लाख रुपये से 35.32 लाख रुपये के बीच होगी.

Related Post

जनता फ्लैट्स की बात करें तो ये रोहिणी और टोडापुर में भी उपलब्ध कराए गए हैं. रोहिणी में 97 और टोडापुर में 3 फ्लैट्स हैं. इनकी कीमत छूट के बाद लगभग ₹14.59 लाख से ₹18.43 लाख के बीच होगी. यह योजना उन लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकती है जो कम कीमत में दिल्ली में घर खरीदना चाहते हैं.

Registration फीस

इस योजना के अंदर EWS के लिए आवेदन करने वालों की कुल सालाना आय 10 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से शुरू होगा और फ्लैट की बुकिंग 22 सितंबर से होनी शुरु हो जाएगीं. यह योजना 21 दिसंबर को बंद कर दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये एक बार की फीस रखी गई है. अगर कोई व्यक्ति पहले से DDA के हाउसिंग पोर्टल पर रजिस्टर्ड है तो उसे दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी.

Anshika thakur
Published by Anshika thakur

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026