American Women Indian Bridal Look: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अमेरिकी महिला को पारंपरिक भारतीय दुल्हन के रूप में तैयार होते और फिर अपने परिवार के सामने आते देखा जा सकता है. इस वीडियो में उसके लुक से ज्यादा लोगों को उसके परिवार की भावुक प्रतिक्रिया ने प्रभावित किया है.
इंस्टाग्राम पर वीडियो ने बटोरी सुर्खिया
यह वीडियो ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट मानसी द्वारा इंस्टाग्राम पर @artistrybymansi हैंडल से शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में महिला को पारंपरिक भारतीय दुल्हन के रूप में सजाया गया है. उसने खूबसूरत लहंगा, गहने और क्लासिक ब्राइडल मेकअप के साथ पूरा इंडियन ब्राइड लुक अपनाया है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है.