Categories: वायरल

King Mswati: इस देश में हर साल बिना कपड़ों के नाचती हैं हजारों लड़कियां, राजा चुनता है इनमें से अपनी रानी! जानिए इस अनोखी परंपरा के पीछे की पूरी कहानी

इस फेस्टिवल का आयोजन राजधानी के पास स्थित लुदजिजिनी गांव में होता है। इसमें देशभर से 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां और किशोरियां हिस्सा लेती हैं। ये सभी लड़कियां पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के अनुसार बिना कपड़ों के राजा और उसकी प्रजा के सामने डांस करती हैं।

Published by

King Mswati: दुनिया में कई देश हैं जहां आज भी कुछ परंपराएं इतनी अनोखी और चौंकाने वाली हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक देश है इस्वातिनी (Eswatini), जो पहले स्वाजीलैंड (Swaziland) के नाम से जाना जाता था। जानकारी के मुताबिक, यह अफ्रीकी देश पूरी तरह से राजशाही प्रणाली से चलता है और यहां आज भी राजा का बोलबाला है। हालांकि, दुनियाभर से बहुत पहले ही राजशाही व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।

राजा चुनता है अपनी रानी

इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर के बीच एक भव्य परंपरा होती है जिसे “उम्हलांगा सेरेमनी” (Umhlanga Ceremony) कहा जाता है। यह कार्यक्रम राजधानी के पास स्थित लुदजिजिनी गांव में आयोजित होता है। इस फेस्टिवल में देशभर से 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां और किशोरियां हिस्सा लेती हैं। ये सभी लड़कियां पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के अनुसार बिना कपड़ों के राजा और उसकी प्रजा के सामने डांस करती हैं।

इस परंपरा का उद्देश्य यह माना जाता है कि राजा इनमें से अपनी पसंद की रानी चुन सके। यह परंपरा काफी पुरानी है और इसे यहां के लोग संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। हालांकि, बाहरी दुनिया के लिए यह हैरान करने वाली बात है।

Related Post

कई बार परंपरा का हुआ विरोध

पिछले कुछ वर्षों में इस प्रथा का विरोध भी शुरू हुआ है। जानकारी के अनुसार, कई लड़कियों ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया था, लेकिन उनके परिवारों को भारी जुर्माना भरना पड़ा। बता दें, यह मुद्दा तब और बड़ा हो गया जब कुछ संस्थाओं ने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया।

राजा की आलीशान जिंदगी और भारत कनेक्शन

इस देश के राजा मस्वाती तृतीय अक्सर अपनी शानो-शौकत वाली ज़िंदगी के लिए चर्चा में रहते हैं। उनके पास 15 से ज्यादा पत्नियां हैं और आलीशान महलों में रहते हैं, जबकि देश की बड़ी आबादी गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रही है। बता दें साल 2015 में राजा मस्वाती तृतीय भारत आए थे। वे भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए थे और अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकर लेकर पहुंचे थे। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में 200 कमरे बुक करवाए गए थे, जिसकी तस्वीरें और खबरें उस वक्त खूब वायरल हुई थीं।

यह परंपरा आज भी दुनिया भर के लोगों को हैरान करती है, जहां 21वीं सदी में भी राजा अपनी रानी नाचती लड़कियों में से चुनता है। क्या इसे संस्कृति कहा जाए या बदलाव की जरूरत है, यह बहस का विषय बना हुआ है।

Published by

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026