Categories: वायरल

Pregnant Man: 36 साल तक प्रेग्नेंट रहा आदमी! पेट से निकले जुड़वा बच्चे, डॉक्टर बोले- “ये कोई फिल्मी सीन नहीं…”

Pregnant Man: आपने सुना होगा कि महिलाएं ही प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन एक शख्स 36 साल तक ‘गर्भवती’ रहा! जी हां, यह चौंकाने वाला और बेहद दुर्लभ मामला है महाराष्ट्र के नागपुर का, जहां संजू भगत नाम के व्यक्ति के पेट से ऑपरेशन के बाद जुड़वा भ्रूण (ट्विन फेटस) निकाले गए।

Published by

Pregnant Man: आपने सुना होगा कि महिलाएं ही प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन एक शख्स 36 साल तक ‘गर्भवती’ रहा! जी हां, यह चौंकाने वाला और बेहद दुर्लभ मामला है महाराष्ट्र के नागपुर का, जहां संजू भगत नाम के व्यक्ति के पेट से ऑपरेशन के बाद जुड़वा भ्रूण (ट्विन फेटस) निकाले गए। संजू का पेट बचपन से ही थोड़ा फूला हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़े हुए, पेट अजीब तरह से बढ़ता गया। लोग मजाक में उन्हें “प्रेग्नेंट आदमी” कहने लगे थे। लेकिन असली कहानी तो 1999 में सामने आई, जब उनके बढ़ते पेट की वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टर भी हो गए हैरान!

डॉक्टरों को लगा कि पेट में कोई भारी ट्यूमर है। लेकिन जैसे ही उन्होंने ऑपरेशन शुरू किया, नजारा देखकर सबके होश उड़ गए! पेट में कोई ट्यूमर नहीं, बल्कि एक अधविकसित मानव भ्रूण था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने पेट में हाथ डाला तो उन्हें हड्डियां, बाल, जबड़े जैसी चीज़ें महसूस हुईं। यह किसी हॉरर फिल्म जैसा लग रहा था, लेकिन यह पूरी तरह से सच्ची घटना थी।

Related Post

क्या है ये फीटस इन फीटू?

यह एक दुर्लभ मेडिकल स्थिति है, जिसे मेडिकल भाषा में “Fetus in Fetu” कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि एक जुड़वा भ्रूण ठीक से विकसित नहीं हो पाता और दूसरे भ्रूण के शरीर में ही रह जाता है। ऐसे मामलों में अविकसित भ्रूण अपने जुड़वा के शरीर में सदियों तक रह सकता है, क्योंकि वह उससे ही खून और पोषण लेता है। हालांकि, उसके पास खुद का मस्तिष्क, दिल या जरूरी अंग नहीं होते।

संजू का सफल ऑपरेशन

डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर संजू के पेट से जुड़वा भ्रूण निकाले और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह मामला मेडिकल साइंस में एक दुर्लभ चमत्कार की तरह दर्ज हुआ है और दुनिया भर के डॉक्टर इसे आज भी पढ़ते हैं। वहीं, ये घटना हमें बताती है कि मानव शरीर कितना जटिल और रहस्यमय हो सकता है। कभी-कभी हकीकत, फिल्मी कहानियों से भी ज्यादा अजीब होती है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026