Home > वीडियो > पति के काले रंग से थी नफरत, तो प्रेमी के साथ मिलकर दी 1 लाख की सुपारी! हत्या के बाद लोगों के सामने की ‘Oscar-Level’ एक्टिंग!

पति के काले रंग से थी नफरत, तो प्रेमी के साथ मिलकर दी 1 लाख की सुपारी! हत्या के बाद लोगों के सामने की ‘Oscar-Level’ एक्टिंग!

Viral Video 2026: 27 साल की आरोपी प्रियंका पुरोहित पर इस बात का आरोप है कि उसने अपने पति देवकृष्ण पुरोहित के काले रंग और साधारण लुक्स के कारण उनसे नफरत करना शुरू कर दिया था. इस नफरत और अपने प्रेमी कमलेश के साथ रहने की चाहत उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक बेहद ही खौफनाक साजिश रच डाली. प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कॉन्ट्रैक्ट किलर को 1 लाख रुपये की सुपारी दी...

By: Sumaira Khan | Published: April 12, 2026 1:44:13 PM IST

Viral Video 2026: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने सभी रिश्तों और विश्वास की धज्जियां उड़ा दी है. 27 साल की आरोपी प्रियंका पुरोहित पर इस बात का आरोप है कि उसने अपने पति देवकृष्ण पुरोहित के काले रंग और साधारण लुक्स के कारण उनसे नफरत करना शुरू कर दिया था. इस नफरत और अपने प्रेमी कमलेश के साथ रहने की चाहत उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक बेहद ही खौफनाक साजिश रच डाली.

प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कॉन्ट्रैक्ट किलर को 1 लाख रुपये की सुपारी दी, वारदात के बाद उसने पुलिस के सामने इस पूरी घटना को चोरी दिखाने के लिए ‘ऑस्कर लेवल’ की एक्टिंग की, वह रो-रोकर पुलिस को बताती रही कि चोरों ने सभी को बांध दिया था और पति को मार दिया, हालांकि बाद में पुलिस को उसके दिए गए सभी बयानों पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने के महज कुछ ही घंटों के अंदर सारा सच उगल डाला, जिसके बाद प्रियंका संग उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, साथ ही अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

संबंधित खबरें

Advertisement