Your browser doesn't support HTML5 video.
Young Athlete Heart Attack UP 2026: देश का युवा वर्ग एक ऐसी अदृश्य महामारी की चपेट में है जिसे ‘साइलेंट किलर’ कहा जा रहा है, उत्तर प्रदेश में एक 26 वर्षीय युवक जो अपनी फिटनेस के लिए जाना जाता था, मैदान में खेलते समय अचानक सीने पर हाथ रखकर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, यह ‘लाइव डेथ’ उन हजारों मामलों की एक कड़ी है जो पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं, हरियाणा सरकार की रिपोर्ट ने इस डर को हकीकत में बदल दिया है, आंकड़ों के अनुसार 18-45 साल की उम्र के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले चिंताजनक रूप से बढ़े हैं, विशेषज्ञ इसके पीछे कोविड के बाद के प्रभावबदलती जीवनशैली, अत्यधिक तनाव और जिम/सप्लीमेंट्स के गलत उपयोग को जिम्मेदार मान रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या हमारा स्वास्थ्य ढांचा इस ‘मेडिकल इमरजेंसी’ के लिए तैयार है? जब तक युवा आबादी के बीच इस तरह की मौतों की गहन जांच और प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप को अनिवार्य नहीं किया जाता, तब तक हंसते-खेलते परिवारों का उजड़ना जारी रहेगा.

