Sunidhi Chauhan Live Concert: बॉलीवुड की रॉकस्टार सुनिधि चौहान हाल ही में जयपुर में अपनी आवाज का जादू चलाने पहुंची थी, लेकिन इस बार मामला कुछ उल्टा ही पड़ गया है. सुनिधि की परफॉरमेंस से ज्यादा चर्चा उनकी भड़कीली रेड ड्रेस की हो रही है. इस कॉन्सर्ट में उन्होंने एक ऐसा आउटफिट पहना था जो काफी छोटा और रिवीलिंग था. जैसे ही सुनिधि ने स्टेज पर जंप करना और नाचना शुरू किया, उनकी ड्रेस से कुछ ऐसा रिवील होने लगा जिसे देख वहां मौजूद लोग और उनके फैन्स दंग रह गए.
इतना ही नहीं सुनिधि ने इस इवेंट के लिए इस कदर छोटी और टाइट ड्रेस चुनी थी कि उसमें उनकी बॉडी का हर एक पार्ट काफी रिवील हो रहा था. फैन्स का कहना है कि सुनिधि जैसे लीजेंडरी सिंगर को पब्लिसिटी के लिए ऐसे ‘घटिया’ और ‘अश्लील’ कपड़ों की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, साथ ही लोगों ने कहा कि इस तरह की ड्रेस जयपुर में पहनकर इवेंट करना शोभा नहीं देता है.