Shocking Road Accident 2026: सोनभद्र जिले के हाथीनाला और हठवानी के बीच आज दोपहर एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ, दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों के केबिन पिचक गए और उसमे आग लग गई. इस भयानक आग की चपेट में आने से शख्स को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और वो वहीं जिंदा जलकर कोयला हो गया. मौके पर ही मौजूद लोग बेबस होकर बस देखते रह गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही हंगामा मच गया और लोगों की लापरवाही के कारण कितना बड़ा हादसा हो सकता है इस बात का यह एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं. साथ ही अब लोग इंटरनेट पर इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं, और मृतक के लिए दुख भी जताते नजर आए.
3