Home > वीडियो > 61 वर्षीय बुजुर्ग की कटी टांग बना कुत्ते का निवाला? ऑपरेशन के बाद सुरक्षित नहीं रखे अवशेष!

61 वर्षीय बुजुर्ग की कटी टांग बना कुत्ते का निवाला? ऑपरेशन के बाद सुरक्षित नहीं रखे अवशेष!

शिमला के चमयाना अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी का दिल कांप जाएगा. 24 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखा जा रहा है कि एक आवारा कुत्ता अस्पताल के मुख्य द्वार के पास इंसानी टांग को अपने मुंह में दबाए घूम रहा था. जांच से पता चला कि वह पैर मंडी जिले के 61 वर्षीय श्री अत्र सिंह का था, जिनका इसी अस्पताल में 19 फरवरी को ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद कटे हुए पैर को एक लिफाफे में पैक कर स्टोर में रख दिया गया, पर अस्पताल प्रशासन ने भंडारण में भारी लापरवाही दिखलाई...

By: Sumaira Khan | Last Updated: February 25, 2026 1:04:27 PM IST

शिमला के चमयाना अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी का दिल कांप जाएगा. 24 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखा जा रहा है कि एक आवारा कुत्ता अस्पताल के मुख्य द्वार के पास इंसानी टांग को अपने मुंह में दबाए घूम रहा था. जांच से पता चला कि वह पैर मंडी जिले के 61 वर्षीय श्री अत्र सिंह का था, जिनका इसी अस्पताल में 19 फरवरी को ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद कटे हुए पैर को एक लिफाफे में पैक कर स्टोर में रख दिया गया, पर अस्पताल प्रशासन ने भंडारण में भारी लापरवाही दिखलाई.

संस्थान के नियमों के अनुसार, इस मानव अवशेष को किसी संस्थान को सौंपना था, लेकिन उस संस्थान का कर्मचारी समय पर नहीं आया, हालात तब और बदतर हो गए जब 22 फरवरी की रात स्टोर के दरवाजे को सही से नहीं बंद किया गया था और वह हवा से खुल गया, मौका देख कर एक आवारा कुत्ता भीतर घुसा और लिफाफा उठा ले गया, अगले दिन भी खाली लिफाफा मिले, लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया, 24 फरवरी को जब कुत्ते को खुलेआम पैर तक लहराते देखा गया, तब जाकर सच सामने आया.

संबंधित खबरें

Advertisement