Home > वीडियो > समय रैना ने ‘Latent’ विवाद पर पहली बार खोली पोल, बताया क्यों नहीं हटाया था ‘BeerBiceps’ का वो घटिया सवाल?

समय रैना ने ‘Latent’ विवाद पर पहली बार खोली पोल, बताया क्यों नहीं हटाया था ‘BeerBiceps’ का वो घटिया सवाल?

Samay Raina On BeerBiceps: समय रैना ने अपने लेटेस्ट स्टैंडप स्पेशल 'Samay Raina: Still Alive' में उस विवाद पर से पर्दा उठा दिया, जिसने महीनों तक इंटरनेट पर तहलका मचाया था, समय ने सीधे तौर पर लटेंट शो (Latent Show) और बीयर बाइसेप्स यानी कि रणवीर अल्लाहबादिया के बीच हुए उस खतरनाक विवाद के बारे में बात की, समय ने पहली बार सबके सामने इस बात का खुलासा किया कि...

By: Sumaira Khan | Published: April 8, 2026 9:33:01 AM IST

Samay Raina On BeerBiceps: सोशल मीडिया पर सबसे बड़े विवाद का हिस्सा बनने वाले समय रैना ने अपने लेटेस्ट स्टैंडप स्पेशल ‘Samay Raina: Still Alive’ में उस विवाद पर से पर्दा उठा दिया, जिसने महीनों तक इंटरनेट पर तहलका मचाया था, समय ने सीधे तौर पर लटेंट शो (Latent Show) और बीयर बाइसेप्स यानी कि रणवीर अल्लाहबादिया के बीच हुए उस खतरनाक विवाद के बारे में बात की, वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि समय ने पहली बार सबके सामने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपने अच्छे खासे चलते और फेमस शो के अंदर से बीयर बाइसेप्स का वो घटिया और अजीबोगरीब सवाल क्यों नहीं हटाया और अपने शो में उसे क्यों रहने दिया? उन्होंने अपनी जबरदस्त कॉमेडी और ईमानदारी से इस पूरे विवाद का सच खोल कर रख दिया

लंबे समय से इस मुद्दे पर खामोश रहने के बाद समय ने अब इस पर खुलकर बात करते हुए बताया कि उस सवाल के पीछे की असलियत क्या थी? दरअसल समय ने इस बात को साफ तौर पर सोशल मीडिया के सामने ला दिया है कि वो सवाल बीयर बाइसेप्स ने शो के अंदर कम से कम 8 बार पूछा था और सिर्फ एक वही सवाल नहीं उन्होंने और भी ऐसे कई खराब और घटिया सवाल शो के अंदर ऑडियंस से किए थे, जिन्हें समय ने एडिटिंग के वक्त हटा दिए थे और केवल एक वही बार-बार पूछा जाने वाला सवाल रहने दिया था, जिससे यह विवाद खड़ा हुआ, सोशल मीडिया पर जैसे ही समय का यह वीडियो सामने आया तो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया. 

संबंधित खबरें

Advertisement