Home > वीडियो > 23 साल की तपस्या सड़क पर बिखरी, मां की चीख ने हिलाया सिस्टम; 13 चालान वाली SUV ने बुझाया घर का चिराग!

23 साल की तपस्या सड़क पर बिखरी, मां की चीख ने हिलाया सिस्टम; 13 चालान वाली SUV ने बुझाया घर का चिराग!

यह सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं, बल्कि व्यवस्था द्वारा की गई 'हत्या' है, इन्ना माकन ने 23 साल तक अकेले अपने बेटे साहिल को पाला, लेकिन एक लापरवाह रईसजादे की SUV ने पल भर में सब खत्म कर दिया, इन्ना बताती हैं कि जब वे मौके पर पहुंचीं, तो उनका बेटा सड़क पर लहूलुहान पड़ा था और एंबुलेंस खड़ी तमाशा देख रही थी, अस्पताल में 4 घंटे तक एक मां अपने बच्चे की देह के लिए गिड़गिड़ाती रही, उसे आखिरी मौका देना चाहती थी, लेकिन सिस्टम के पत्थर दिल नहीं पसीजे, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी की गाड़ी पर 13 चालान होने के बावजूद उसे खुली छूट मिली हुई थी और अब उसे अंतरिम जमानत भी मिल गई है, एक मां का यह दर्द कि "मैं हमेशा उसे कहती थी बेटा इस देश से चले जाओ," यह साबित करता है कि आम आदमी का कानून और सुरक्षा से भरोसा उठ चुका, साहिल की स्पोर्ट्स बाइक के तीन टुकड़े हो गए, लेकिन उससे कहीं ज्यादा टुकड़े उस मां के भरोसे के हुए हैं, जो अब इंसाफ की भीख मांग रही है, आखिर कब तक 'ओवर-स्पीडिंग' और 'सिस्टम की सुस्ती' मांओं की गोद सूनी करती रहेगी?

By: Aksha Choudhary | Published: February 20, 2026 9:30:55 AM IST

Sahil Dhaneshra Accident-Inna Makan Statement: दिल्ली की सड़कों पर रफ़्तार के कहर ने एक और ‘सिंगल मदर’ की दुनिया उजाड़ दी, 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा (Sahil Dhaneshra) की दर्दनाक मौत के बाद उनकी मां इन्ना माकन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे देश की लचर व्यवस्था और अस्पताल की संवेदनहीनता पर फूट-फूट कर रो रही हैं, जिस SUV ने साहिल को कुचला, उस पर पहले से ओवर-स्पीडिंग के 13 चालान थे, फिर भी वह सड़क पर दौड़ रही थी, मां का ये कहना कि “बेटा तू भारत छोड़ कर कहीं और चला जा,” हमारे पूरे सिस्टम के मुंह पर एक करारा तमाचा है.

संबंधित खबरें

Advertisement