Rinku Singh at Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, साथ ही उनकी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से आग की तरह वायरल हो रहे हैं, उत्तराखंड के मसूरी में कुलदीप अपनी मंगेतर संग शादी करने को एकदम तैयार हैं, दोनों की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है, अब ऐसे में भारतीय क्रिकेट के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर के साथ कुलदीप की इस खुशी में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे.
देहरादून एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद न केवल रिंकू ने कुलदीप को बधाई दी और उनके लिए खुश हुए बल्कि वोर्ल कप T20 की जीत पर गर्व भी जताया, इतना ही नहीं रिंकू सिंह ने यह भी कहा कि ‘यह हमारे लिए और हमारे देश के लिए एक बेहद खुशी की बात है कि हम विश्व कप जीते हैं’, साथ ही लोग अब कुलदीप और वंशिका को इंटरनेट पर उनकी शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं भी देते नजर आ रहे हैं.