Your browser doesn't support HTML5 video.
Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर को हाल ही में किसी इवेंट पर देखा गया, और जैसे कि हमेशा की तरह पैपराजी उनकी तस्वीरें खिंचवाने के लिए बेताब रहते हैं, इसी बीच में एक फोटोग्राफर अपना कैमरा रणबीर के चेहरे के इतना करीब ले गया कि वह लगभग उनके मुंह से टकराने ही वाला था, और इस पर रणबीर ने जो मजाकिया प्रतिक्रिया दी, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया, रणबीर ने मुस्कुराते हुए चुटीले अंदाज में कहा, ‘भाई, मुंह में घुसायेगा क्या? मुंह में घुसा दिया तूने तो’.
रणबीर का यह बिंदास और फनी रिएक्शन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, आमतौर पर सितारे ऐसे मौकों पर भड़क जाते हैं, लेकिन रणबीर ने स्थिति को बड़े ही कूल और हल्के-फुल्के अंदाज में संभाला, उनकी यह हाजिरजवाबी देखकर वहां खड़े अन्य पैप्स और फैन्स ठहाके मारकर हंसने लगे, रणबीर की इस सादगी और सेंस ऑफ ह्यूमर की इंटरनेट पर जमकर तारीफ हो रही है, क्योंकि उन्होंने बिना गुस्सा किए फोटोग्राफर को उसकी गलती का एहसास करा दिया

