Radhika Madan Mumbai Food Debate: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका मदन अपने हमेशा बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं, मगर हाल ही में उन्होंने दिल्ली और मुंबई के खाने के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है, दरअसल एक खास पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस से जब यह पूछा गया कि आपको सबसे ज्यादा मुंबई में क्या पसंद है, एक्ट्रेस ने कहा कि मुंबई बड़ा ही अच्छा शहर है यह लड़कियां बड़ी सेफ हैं और सबसे बड़ी बात यहां मुझे करियर मिला मगर…
एक्ट्रेस ने आगे बोला कि यह का खाना बिलकुल अच्छा नहीं है, अगर मैं खाने की बात करूं तो दिल्ली सबसे अच्छा शहर है, साथ ही यह भी बोला कि मुझे अपनी सारी ख्वाहिशें पूरी करने दिल्ली जाना पड़ता है, जैसे ही एक्ट्रेस का यह छोटा सा क्लिप इंटरनेट पर आया वैसे ही सोशल मीडिया पर मानो बहस छिड़ गई हो, मुंबई के लोग एक्ट्रेस पर गुस्सा करते दिखे, तो वहीं दिल्ली के लोग उनकी बात से सहमत हुए.