Home > वीडियो > प्रियंका सुसाइड कांड में वीडियो ने किया खाकी का पर्दाफाश, 4 साल तक तन-मन-धन लुटाने वाली बेटी को मिली मौत!

प्रियंका सुसाइड कांड में वीडियो ने किया खाकी का पर्दाफाश, 4 साल तक तन-मन-धन लुटाने वाली बेटी को मिली मौत!

आगरा के ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल जेबी सिंह और कासगंज की फैशन डिजाइनर प्रियंका चौहान के 4 साल पुराने रिश्ते का अंत एक खौफनाक सुसाइड के साथ हुआ, शादी का झांसा देकर लिव-इन में रहने वाले सिपाही और उसके परिवार द्वारा ठुकराए जाने और पुलिस द्वारा सुनवाई ना होने से आहत होकर प्रियंका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

By: Aksha Choudhary | Last Updated: March 13, 2026 5:11:24 PM IST

Constable JB Singh Love Fraud: यह मामला केवल एक प्रेम संबंध में धोखे का नहीं, बल्कि सिस्टम द्वारा एक महिला को तिल-तिल कर मारने का है, प्रियंका चौहान और कांस्टेबल जेबी सिंह पिछले 4 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे, जब प्रियंका ने शादी का दबाव बनाया, तो सिपाही और उसके परिजनों ने ना केवल इनकार किया, बल्कि उसे अपनी जिंदगी से निकाल फेंका, प्रियंका जब न्याय के लिए थाने पहुंची, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने साथी सिपाही का पक्ष लेते हुए उसे यह कहकर भगा दिया कि “वह सिपाही है और मर्द है, तुम उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी” हार मानकर प्रियंका ने अपने कमरे में 4 मिनट का एक इमोशनल वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पुलिस और सिपाही के परिवार की क्रूरता के सबूत दिए और फिर आत्महत्या कर ली, घटना के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव और बदनामी के डर से आगरा पुलिस ने सिपाही को सस्पेंड कर जेल तो भेज दिया है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार है कि ‘मिशन शक्ति’ जैसे अभियान चलाने वाली पुलिस ने एक जिंदा बेटी को न्याय क्यों नहीं दिया?

संबंधित खबरें

Advertisement