Home > वीडियो > क्या प्रभास ने खोया अपना ‘Down to Earth’ अंदाज? मंच पर कूदे फैन को इग्नोर करने पर उठे सवाल!

क्या प्रभास ने खोया अपना ‘Down to Earth’ अंदाज? मंच पर कूदे फैन को इग्नोर करने पर उठे सवाल!

साउथ सिनेमा के वेट्स एंड वर्ड्स के दिग्गज अभिनेता प्रभास, जिन्हें उनके फैन्स प्यार से 'डार्लिंग' कहते हैं, एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में एक इवेंट में प्रभास मंच पर खड़े थे, तभी भीड़ में से उनका एक सिरफिरा फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए स्टेज पर छलांग लगा देता है, इस फैन का मकसद सिर्फ अपने चहेते अभिनेता को करीब से देखना और उन्हें छूना था. हालांकि, प्रभास तक पहुंचने से पहले ही मुस्तैद सुरक्षा गार्डों ने उसे बीच रास्ते में ही दबोच लिया और जबरन स्टेज से नीचे उतार दिया...

By: Sumaira Khan | Published: February 25, 2026 1:37:51 PM IST

साउथ सिनेमा के वेट्स एंड वर्ड्स के दिग्गज अभिनेता प्रभास, जिन्हें उनके फैन्स प्यार से ‘डार्लिंग’ कहते हैं, एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में एक इवेंट में प्रभास मंच पर खड़े थे, तभी भीड़ में से उनका एक सिरफिरा फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए स्टेज पर छलांग लगा देता है, इस फैन का मकसद सिर्फ अपने चहेते अभिनेता को करीब से देखना और उन्हें छूना था. हालांकि, प्रभास तक पहुंचने से पहले ही मुस्तैद सुरक्षा गार्डों ने उसे बीच रास्ते में ही दबोच लिया और जबरन स्टेज से नीचे उतार दिया

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही एक्टर के लिए सोशल मीडिया पर लोग दो ग्रुप्स में बट गए, कोई अपनी नाराजगी जताते हुए एक्टर पर गुस्सा होता दिखा और कहा कि क्या अपने एक फैन के साथ वे एक फोटो या उसकी खुशी के लिए मिल नहीं सकते थे, वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि अगर ऐसे हर फैन को प्रभास मिलने लगे तो उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उन्होंने जो किया वो सही था, फिलहाल इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? 

संबंधित खबरें

Advertisement