Jalandhar Railway Station Ticket Staff Misbehavior: जालंधर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर आज उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक यात्री ने महिला स्टाफ की काम करने के तरीके पर सवाल उठाए, पीड़ित यात्री के अनुसार, उसने टिकट के लिए पैसे दिए थे, लेकिन महिला कर्मचारी ने बकाया राशि वापस करने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, यात्री का आरोप है कि कर्मचारी ने ना तो उसे टिकट दिया और ना ही उसके पैसे लौटाए, उल्टा उसे डराते हुए कहा कि वह RPF को बुलाकर उसे अंदर करवा देगी, इस पूरे मामले को यात्री ने “डकैती टाइप माहौल” करार दिया है, सोशल मीडिया पर इस घटना की शिकायत के बाद उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी महिला कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
3