Meerut house fire: मेरठ से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए, यहां एक कपड़ा व्यापारी के परिवार के 6 लोग आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए, जिनमें जुड़वां बहनों समेत 5 मासूम बच्चे और एक महिला शामिल थी, यह दर्दनाक हादसा सोमवार शाम उस वक्त हुआ जब घर के मुखिया नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे. अचानक ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला.
आग की लपटों और धुएं से घबराकर दूसरी मंजिल पर मौजूद महिला ने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन यही फैसला उनकी मौत का कारण बन गया, पड़ोसियों ने पहली मंजिल से 5 लोगों को तो बचा लिया, लेकिन दूसरी मंजिल तक पहुंचना नामुमकिन था, जब तक बचाव टीम दीवार तोड़कर अंदर पहुंची, तब तक सब कुछ राख हो चुका था। एक साथ जब घर से 6 जनाजे उठे, तो पूरे शहर की आंखें नम हो गईं.