Monalisa Bhosle: कुंभ मेले में अपनी एक तस्वीर के कारण पूरे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली मोनालिसा एक बार और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और इस बार वजह कुछ और है, पहले भी वायरल होने के बाद लोग मोनालिसा को कई जगह उनकी खूबसूरती के लिए देख चुके थे, अब ऐसे में खबर सामने आई है कि मोनालिसा ने अपने लॉन्ग-टाइम मुस्लिम बॉयफ्रेंड ‘फरमान खान’ से शादी रचा ली है, आपको बता दें कि जबसे मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं, तबसे ही वे हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
वायरल होने की एक खास वजह और बताई जा रही है जो है उनका पुलिस वालों की कड़ी सुरक्षा में विवाह करना, लोग मोनालिसा को इस बात पर काफी ट्रोल कर रहे हैं कि ‘आखिर इन्हें सिक्योरिटी की क्या जरूरत’, मगर आपको बता दें कि मोनालिसा ने अपने फैन्स की वजह से नहीं बल्कि अपने घरवालों की वजह से यह सुरक्षा पुलिस से मांगी थी, बताया जा रहा है कि मोनालिसा की कुछ ही दिन पहले अपने घरवालों की मर्जी से शादी होने वाली थी, मगर उन्होंने फैसला किया अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी का जो उनके घरवालों को मंजूर नहीं था, इसलिए वो अपना घर छोड़ कर आ गईं और पुलिस की सुरक्षा में रचाई शादी, और अब उनकी शादी की वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं.