Kuldeep Yadav Wedding Viral Video: भारत के मशहूर और जादुई स्पिनर के साथ-साथ हमारे वर्ल्ड कप के विजेता कुलदीप यादव अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिनकी शादी का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से आग की तरह वायरल हो रहा है, बता दें कि उत्तराखंड की जान यानी कि मसूरी में कुलदीप अपनी मंगेतर संग शादी करने को एकदम तैयार बैठे हैं, दोनों की खुशी वीडियो में साफ देखी जा सकती है, साथ ही लोग दोनों को इंटरनेट पर उनकी शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं.
कुलदीप यादव, जिनकी फिरकी से दुनिया भर के मशहूर बल्लेबाजों को भी अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, आज अपनी पसंदीदा औरत के आगे प्यार से झुक कर खड़े हो रहे हैं, वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी अपनी सारी रसमों-रिवाज के साथ शुरू हो चुकी है, जिसमें न केवल क्रिकेट की दुनिया से लोग आएंगे बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई बड़े और दिग्गज कलाकार देखने को मिल रहे हैं.