Saqib Saifi Kanika Sharma: हाल ही में सोशल मीडिया के जाने-माने नाम और सबसे चर्चित जोड़ी कनिका शर्मा और साकिब सैफी की शादी की खबर सामने आई थी, जिसने पूरे इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी, अब ऐसे में ही दोनों के रिसेप्शन का वीडियो सामने आया है जो हर तरफ शोर मचा रहा है, इस खास मौके पर दोनों का लुक और साथ की उनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, इतना ही नहीं दोनों की रिसेप्शन पार्टी में काफी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी शिरकत की, जिससे यह शाम और भी यादगार बन गई.
इस वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि कनिका शर्मा अपने रिसेप्शन के आउटफिट में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं, वहीं साकिब सैफी का भी रॉयल लुक और उनका यूनिक अंदाज भी फैन्स को काफी पसंद आया, दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी भी साफ झलक रही है, इतना ही नहीं वीडियो में कपल को सबके सामने डांस करते भी देखा गया है, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.