Kanika Sharma Viral Video: मशहूर ब्राह्मण यूट्यूबर कनिका शर्मा और साकिब सैफी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में अब कनिका ने साकिब के साथ शादी को लेकर हो रहे भारी विरोध और ट्रोलिंग को लेकर के बेहद ही करारा जवाब दिया है. आपको बता दें कि कनिका और साकिब ने हाल ही में हिंदू रीति-रिवाजों और मुस्लिम की तरह निकाह किया था. जिसके बाद से ही कट्टरपंथियों और ऑनलाइन ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया. अपनी पसंद की शादी और उनकी पहचान पर सवाल उठाने वालों को कनिका ने एक वीडियो के जरिए आईना दिखाया है.
कनिका ने अपनी वीडियो में लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा कि ‘तुम मुझे गाली देने वाले हो कौन’, साथ ही कनिका को वीडियो में रोता देख उनके सच्चे और अच्छे फैन्स भावुक होते नजर आ रहे हैं, आगे वीडियो में देखिए कनिका ने लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कैसे चुप्पी तोड़ी है?