Home > वीडियो > भारत का पहला म्यूजिकल रोड हुआ मुंबई में तैयार! कोस्टल रोड पर दौड़ते वाहनों को सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन!

भारत का पहला म्यूजिकल रोड हुआ मुंबई में तैयार! कोस्टल रोड पर दौड़ते वाहनों को सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन!

Musical Road India: मुंबई की राह में अब एक नया दौर जुड़ गया है—तकनीक और आधुनिकता का एक अनोखा संगम, मुंबई कोस्टल रोड पर शुरू हो रहा है देश का पहला 'म्यूजिकल रोड,' जो लोगों के सफर को एक यादगार अनुभव और मजेदार बना देगा, अगर हम इसकी खास बात की बात करें तो इस सड़क में जब गाड़ियां किसी एक तेज स्पीड में गुजरेंगी तब उनके सफर के दौरान ऑस्कर-विनिंग गाने 'जय हो' की मधुर धुन गूंज उठेगी...

By: Sumaira Khan | Published: February 12, 2026 1:09:44 PM IST

Musical Road India: मुंबई की राह में अब एक नया दौर जुड़ गया है—तकनीक और आधुनिकता का एक अनोखा संगम, मुंबई कोस्टल रोड पर शुरू हो रहा है देश का पहला ‘म्यूजिकल रोड,’ जो लोगों के सफर को एक यादगार अनुभव और मजेदार बना देगा, अगर हम इसकी खास बात की बात करें तो इस सड़क में जब गाड़ियां किसी एक तेज स्पीड में गुजरेंगी तब उनके सफर के दौरान ऑस्कर-विनिंग गाने ‘जय हो’ की मधुर धुन गूंज उठेगी.

यह सिस्टम सड़क पर बिछी खास रंबल स्ट्रिप्स से काम करता है. टायर इन स्ट्रिप्स से गुजरते समय पैदा होने वाले कंपन और घर्षण से संगीत बन जाता है. इस तरह का यह पहला प्रयोग, जो सुरक्षा और मनोरंजन- दोनों को साथ में लेकर डिजाइन किया गया है. मगर इसके लिए ड्राइवरों को तकरीबन एक जैसी स्पीड बनाए रखना जरूरी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी की उम्मीद है.

संबंधित खबरें

Advertisement