सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बहुत लोगों को हिला दिया है, उसमें एक परिवार ट्रेन के दो डिब्बों के बीच वाली जगह पर बैठकर सफर करता दिख रहा है, वजह? दोनों मिया-बीवी के पास ट्रेन के टिकट के पैसे न होना, वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों की आंखों में शर्म और दिल में दबी बात साफ दिख रही है, ट्रेन में इतनी भीड़ और सस्ते सफर के लिए कम साधन होने से इस परिवार को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ी, यह देखकर दिल भर आता है कि गरीबी इतनी बढ़ गई है कि लोग अपनी और अपने परिवार की जान की परवाह न करके बस कहीं पहुंचना चाहते हैं.
इतना ही नहीं दोनों के साथ एक छोटी मासूम बच्ची को भी देखा जा सकता है, जो अपने बाप की गोदी में बिना किसी फिक्र और परवाह के सोती नजर आ रही है, जिसे देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए.